सीएम साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026, बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि बैठक के एजेंडे की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



