Google Analytics —— Meta Pixel

झीरम मामले को लेकर आज राहुल गांधी से मिलेंगे पीड़ित और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Congress on Jhiram Case: झीरम घाटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और घटना के पीड़ित परिवारों के सदस्य आज यानी 26 सितंबर को दिल्ली में सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान झीरम मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले समेत मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी राहुल गांधी को दी जाएगी। मुलाकात के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि इस मुलाकात में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ झीरम घटना में मारे गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिजन समेत घायल हुए लोग भी शामिल होंगे। करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा पीड़ितों के राहुल गांधी से मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि बस्तर क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में जलभराव के कारण कुछ पीड़ितों के दिल्ली पहुंच पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें:- Iran-US Tension: ईरान ने 7 दिन में होर्मुज खोलने का दिया प्रस्ताव, ट्रंप बोले- ‘Trump Strait’ होगा नाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व CM भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर झीरम घटना से लेकर एनआईए की विशेष अदालत के फैसले तक पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी। बैज के मुताबिक कांग्रेस का मानना है कि झीरम मामले में अभी न्याय की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने एनआईए अदालत के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों को दोषी ठहराया गया है, उनमें से कुछ को सजा मिली है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि मामले में शामिल बड़े नक्सली नेताओं तक कार्रवाई नहीं पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े नक्सली नेताओं को सरकार संरक्षण देकर बचाने का काम कर रही है। बैज ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के दौरान इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और आगे की कार्रवाई को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। (Congress on Jhiram Case)

Jhiram Final Hearing Complete

बैज ने कहा कि कांग्रेस को न्याय नहीं मिला है। छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई है। बड़े नक्सलियों को सजा होनी चाहिए, लेकिन उन्हें सजा नहीं हुई। बड़े नक्सलियों को सरकार संरक्षण देकर बचाने का काम कर रही है। इस संबंध में चर्चा होगी। झीरम के शहीद परिवार के सदस्य और घायल भी राहुल गांधी से मिलेंगे। लगातार बारिश हो रही है। बस्तर क्षेत्र में जलभराव हो चुका है, वहां के कुछ लोग शायद नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 26 सितंबर को राहुल गांधी से झीरम मामले को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। बघेल ने कहा कि अब तक झीरम मामले में न्याय नहीं मिल पाया है और इसी विषय को लेकर राहुल गांधी को पूरी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि झीरम को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक में भी यह तय किया गया था कि पूरे मामले की जानकारी राहुल गांधी तक पहुंचाई जाए और आगे किस प्रकार की रणनीति अपनाई जाए, इस पर चर्चा की जाए।

कोर्ट और सड़क की लड़ाई पर भी हो सकती है चर्चा

बघेल के मुताबिक पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाएं, इस पर भी राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। बघेल ने कहा कि जो झीरम को लेकर बैठक हुई थी, उसमें कहा था पुरी विषय की जानकारी राहुल गांधी को देना है। आगे किस प्रकार से हमारी रणनीति होगी। इसे लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिलना है इसको लेकर रणनीति क्या बनाएं इसे लेकर चर्चा होगी। NIA बड़ी घटनाओं की जांच करती है, लेकिन बीजेपी ने संगठन का दुरुपयोग किया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे कदम उठाने के साथ-साथ राजनीतिक और जनआंदोलन से जुड़े विकल्पों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस नेताओं और झीरम पीड़ित परिवारों के एक वर्ग ने एनआईए की विशेष अदालत के फैसले पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि घटना के पीछे मौजूद बड़ी साजिश और मुख्य जिम्मेदार लोगों तक जांच और कार्रवाई पहुंचनी चाहिए।

NIA की विशेष कोर्ट के फैसले के खिलाफ HC पहुंचा बचाव पक्ष

इधर, झीरम कांड मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट का रुख किया है। बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी के अनुसार दोषियों के परिजनों से चर्चा के बाद हाईकोर्ट में अपील की अर्जी दायर की गई है। एनआईए की विशेष अदालत ने झीरम मामले में 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील दायर की है। बचाव पक्ष की ओर से हाईकोर्ट से आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा की जा रही है। इस तरह झीरम मामले में एक ओर जहां कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ बचाव पक्ष की अपील भी हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। (Congress on Jhiram Case)

बारिश के चलते कुछ पीड़ितों के दिल्ली पहुंचने पर संशय

बस्तर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते झीरम घटना के कुछ पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के दिल्ली पहुंचने में परेशानी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इसके बावजूद बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता 26 सितंबर को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। झीरम घाटी घटना को लेकर लंबे समय से न्याय और जांच की दिशा में सवाल उठते रहे हैं। अब एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं, पीड़ित परिवारों और बचाव पक्ष की ओर से अलग-अलग स्तर पर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आज दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी और झीरम पीड़ितों समेत कांग्रेस नेताओं की मुलाकात को इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (Congress on Jhiram Case)

Back to top button
error: Content is protected !!