Google Analytics —— Meta Pixel

रूस-यूक्रेन युद्ध में रोबोट्स की खौफनाक एंट्री, AI और सुसाइड मशीनों से मचा तांडव, भारत ने भी तैयार किया खास हथियार

New Warfare Era 2026: ग्लोबल पॉलिटिक्स और युद्ध के इतिहास में एक नया और डरावना अध्याय जुड़ चुका है। रूस-यूक्रेन संघर्ष अब उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां खून-खराबे के बीच इंसानी सैनिकों की जगह अत्याधुनिक मशीनें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मौत का खौफनाक खेल खेल रहे हैं। यूक्रेन ने रणक्षेत्र में सुसाइड जमीनी रोबोट्स को उतारकर पूरी दुनिया की रक्षा एजेंसियों को सन्न कर दिया है। भारी विस्फोटकों से लैस ये मानवरहित रोबोट्स अब दुश्मन के बंकरों और ठिकानों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। तबाही की यह नई दास्तान पूर्वी यूक्रेन के डोनेस्क क्षेत्र में लिखी गई है, जहां यूक्रेनी सेना की थर्ड आर्मी कॉर्प्स ने ‘ऑपरेशन विवाल्डी’ के तहत उस तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसकी कल्पना अब तक सिर्फ साइंटिफिक फिक्शन फिल्मों में ही की जाती थी।

यह भी पढे़ं:- जंग के मैदान में उतरीं महिलाएं, ईरान से बलूचिस्तान तक महिला ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

चार पहियों वाले छोटे-छोटे मानवरहित जमीनी वाहनों (UGV) में भारी मात्रा में विस्फोटक भरे गए थे। भारी-भरकम ड्रोन इन सुसाइड रोबोट्स को रूसी सेना की सीमा के 14.5 किलोमीटर अंदर तक ले जाकर छोड़ते थे। इसके बाद ये रोबोट जमीन पर खुद चलते हुए रूसी सैनिकों के ठिकानों तक पहुंचते और जोरदार धमाका करते थे। यूक्रेन ने इस नई तकनीक के दम पर करीब 3,000 रूसी सैनिकों को ढेर करने का बड़ा दावा किया है। साथ ही डोनेस्क क्षेत्र में कई गांवों और बस्तियों को रूसी कब्जे से वापस छीनने में भी सफलता हासिल की है। इस दौरान इन सुसाइड रोबोट्स ने 15,000 से ज्यादा मिशन पूरे किए हैं। यूक्रेन यहीं रुकने वाला नहीं है। अपनी सेना की जान बचाने के लिए उसने ‘आर्मी ऑफ रोबोट्स’ प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। (New Warfare Era 2026)

ग्लोबल आर्म्स रेस में भारत और अन्य देश भी पीछे नहीं

इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स तैयार किए जा रहे हैं, जो बंकरों में बैठकर मशीन गन में गोलियां भरेंगे, बैटरियां बदलेंगे और फ्रंटलाइन पर बिना किसी इंसानी जोखिम के मोर्चा संभालेंगे। हालांकि जानकारों का मानना है कि भले ही रोबोट्स ने हमलों को तेज कर दिया है, लेकिन हथियार चलाने और युद्ध की रणनीति तय करने का अंतिम फैसला आज भी इंसानी कमांडर्स के हाथ में ही सुरक्षित है। इस रोबोटिक आर्म्स रेस में सिर्फ यूक्रेन अकेला नहीं है। रूस, चीन और इजराइल भी मानवरहित जमीनी वाहनों को तेजी से विकसित कर रहे हैं। रूस का इस्तेमाल मुख्य रूप से सैनिकों तक हथियार और जरूरी सामान पहुंचाने के लिए कर रहा है। चीन झुंड (स्वॉर्म) में हमला करने वाले खतरनाक रोबोट्स विकसित कर रहा है। इस तकनीकी जंग में भारत भी पीछे नहीं है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक ऐसा मानवरहित वाहन ‘एक्सप्लोडर’ विकसित किया है, जो ऊबड़-खाबड़ और कठिन रास्तों पर आसानी से चलकर निगरानी करने और बारूदी सुरंगों जैसे खतरनाक विस्फोटकों को बेअसर करने में पूरी तरह सक्षम है।

भविष्य के युद्ध और इंसानी सभ्यता पर मंडराता खतरा

युद्ध के मैदान में इन रोबोट सैनिकों की एंट्री ने यह साफ साबित कर दिया है कि भविष्य की लड़ाइयां इंसानों के बीच कम और एडवांस टेक्नोलॉजी के बीच ज्यादा लड़ी जाएंगी। यूक्रेन भले ही अपनी सेना की जान बचाने के लिए इन मशीनों को ढाल बना रहा हो, लेकिन इस कदम ने युद्ध को पहले से कहीं ज्यादा घातक, विनाशकारी और अनिश्चित बना दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाला वक्त इंसानी सभ्यता के लिए और ज्यादा खतरनाक साबित होने वाला है? जंग से साफ है कि आने वाले समय में युद्ध के मायने पूरी तरह बदलने वाले हैं, जहां एक तरफ तकनीक इंसानों की जान बचाने का जरिया बन रही है, वहीं दूसरी तरफ यह मानवता के सामने एक गंभीर और खतरनाक सवाल भी खड़े कर रही है। (New Warfare Era 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!