Google Analytics —— Meta Pixel

CJP के विरोध प्रदर्शन पर BJP का हमला, रविशंकर प्रसाद बोले- देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं, पात्रा ने कहा- ये मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई

BJP CJP Protest News: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों की हिरासत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज जो दिनभर से चला है और इसके पहले तीन दिन तक चला है, उससे दो बातें स्पष्ट आई हैं। अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है। एक और संदेश गया है कि देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं। कल नतीजे आए, असम में भाजपा जीती, नंदीग्राम में जीती और एक क्षेत्र तो 70 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता प्रभावित है, वहां भी भाजपा 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीती। पुडुचेरी में NDA जीती। ये सभी नतीजे तब आए हैं, जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से ये सारी ‘खुराफात’ हो रही है।

यह भी पढ़ें:- ममता बनर्जी की हिरासत पर बवाल, TMC बोली- लोकतंत्र की आवाज दबा रही BJP, बंगाल से झारखंड तक विरोध के सुर

उन्होंने आगे कहा कि आपने अपनी हार के कारण सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना दिया है। उसमें भी आप सभी लोग एक साथ नहीं चल रहे हैं, एक प्रतिस्पर्धा है। राहुल गांधी के लोग तीन दिन रहे, फिर आ गए AAP की ‘शैडो बॉक्सिंग’ करने वाले CJP। आपने देखा होगा कि सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए और बाद में ममता बनर्जी, CPI आदि भी आ गए। ये जो हारे हुए हताश लोग हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा है। हमें हिंदुस्तान की जनता पर गर्व है कि उन्होंने उनके षड्यंत्र को असफल किया है। लोकतंत्र की शालीनता, जनता का विश्वास अराजकता पर विजयी हुआ है। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं। मैं किसी चुनाव आयुक्त का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कुछ पृष्ठभूमि देना जरूरी है। मेरे पास पूरी सूची है कि कितने मुख्य चुनाव आयुक्तों को इन लोगों ने राज्यपाल बनाया। एक साहब तो कमाल के थे, मुख्य चुनाव आयुक्त से हटे, राज्यसभा के सांसद बने और मंत्री बने। दूसरा पार्टी के एक मुख्य प्रवक्ता से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे मैं उचित समय पर बताऊंगा, लेकिन वो उचित समय कभी आया ही नहीं, राज्यसभा भी खत्म हो गई और मंत्रिपद भी पूरा हो गया।

सांसद प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कृप्या करके ये कहना बंद कीजिए कि देश में आपातकाल आ चुका है। आपकी दादी की इमरजेंसी वाली कहानी ये देश जानता है। याद कीजिए जब PM मोदी 2014 में जीतकर, 2015 में सत्ता में आए, तभी से EVM की कहानी शुरू की गई। मैं इस समय देश का कानून मंत्री था। संसद में बहुत बहस हुई। फिर SIR की कहानी शुरू की गई। मैं बहुत संक्षेप में बताना चाहता हूं कि लगभग 9 से ज्यादा बार देश में SIR हुआ है। ये कानून में प्रावधान है। मैं एक सवाल आज पूछना चाहता हूं कि जो मृत लोग हैं, क्या उन्हें मतदाता बने रहना चाहिए? जो अपने क्षेत्र में निवास नहीं करते वो वोटर बने रहने चाहिए? एक जगह से ज्यादा कहीं मतदान करने वाले वोटर बने रहने चाहिए? देश के सामने ये संख्या आनी जरूरी है कि अभी तक 2 करोड़ 89 लाख वोटर्स मृत पाए गए। 6.3 करोड़ विस्थापित पाए गए। 1 करोड़ दोहरे मतदाता पाए गए और 3 करोड़ अनुपस्थित पाए गए। कोई आपत्ति है तो नाम जुड़ भी सकता है। सबसे जरूरी बात है कि क्या जो घुसपैठिए हैं, देश का नागरिक नहीं है, उन्हें मतदाता बनना चाहिए? तो ये लड़ाई किस बात की है? वे चाहते क्या हैं? अब तो ये हाल है कि उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने से भी झूठबयानी का आधार बना लिया गया है। राष्ट्रपति के सोर्स से भी आपकी झूठबयानी पकड़ी गई है। (BJP CJP Protest News)

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा यह मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई है। ये वे लोग हैं, जो सत्ता के लिए देश को भी गिरवी रख सकते हैं। सड़कों पर अराजकता फैलाने की यह कोशिश और देश भी सुने कि वे बिना जीते, बिना चुनाव लड़े सत्ता में आना चाहते हैं। वे बिना मेहनत किए प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें देश को गिरवी रखना पड़े। मीर जाफर दोहरे मापदंड अपनाने को तैयार हैं। यह मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई है। कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है। एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थमगुत्थी चल रही है। कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो, लेकिन एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की। (BJP CJP Protest News)

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आगे कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है। भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो कुछ दिनों से हम देख रहे हैं मगर आज मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। यह कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि यहां आगजनी और मारपीट हो, यहां सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। जिस तरह लोकतंत्र ने आज दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है। फिलहाल CJP के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज है। बीजेपी जहां इसे अराजकता फैलाने की कोशिश बता रही है, वहीं विपक्ष मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि SIR को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान कैसे होगा और इस सियासी टकराव के बीच लोकतंत्र में जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा ?

Back to top button
error: Content is protected !!