CEC और Gen-Z विवाद पर नया घमासान, क्या भारत में सत्ता परिवर्तन की साजिश रच रहा है विपक्ष ? बीजेपी का बड़ा हमला

Neha Bora Statement Controversy: देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के मुद्दे पर राजनीतिक गर्माहट थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह विवाद सिर्फ चुनावी आयोग के विरोध तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और Gen-Z आंदोलन की एंट्री हो चुकी है। इस बयानबाजी को लेकर BJP ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी का कहना है कि विपक्ष का असली मकसद सिर्फ चुनाव आयोग का विरोध करना नहीं, बल्कि देश में सत्ता परिवर्तन और अराजकता फैलाना है। दरअसल, CEC के मुद्दे को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ माहौल बना रहा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलनों को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है।
यह भी पढ़ें:- धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- धर्म बदला तो नहीं मिलेगा पुराने आरक्षण का लाभ
विवाद की मुख्य जड़ नेहा बोरा का एक बयान है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन की तारीफ की थी और वहां के युवाओं को रास्ता दिखाने वाला बताया था। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम देश के लोकतंत्र को तहस-नहस करने की साजिश रच रहा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही वोट चोरी की लड़ाई का मकसद अब सिर्फ चुनाव आयोग का विरोध नहीं, बल्कि भारत में सत्ता परिवर्तन करना है। बांग्लादेश में जो हुआ, वैसी ही अराजकता को विपक्ष भारत में लेजिटिमाइज करना चाहता है। बीजेपी का कहना है कि नेहा बोरा के जरिए बांग्लादेश के विद्रोह जैसी प्रेरणा भारत के युवाओं में भरने की कोशिश की जा रही है, ताकि देश की चुनी हुई सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जा सके। (Neha Bora Statement Controversy)
नेहा बोरा के बयान पर छिड़ी जंग
विवाद के केंद्र में आईं नेहा बोरा के उस वायरल वीडियो की चर्चा हर तरफ है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा था कि हम आपको लाल सलाम पेश करते हैं, हम जानते हैं कि Gen-Z आंदोलन जो आज पूरे देश में दिखाई दे रहा है, उसकी शुरुआत सबसे पहले बांग्लादेश में हुई थी। हमें रास्ता दिखाने के लिए और इस देश के युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आपको बधाई। बीजेपी का आरोप है कि ये विचार भले ही नेहा बोरा के मंच से आए हों, लेकिन इसके पीछे की सोच और समर्थन सीधे तौर पर राहुल गांधी और उनके सहयोगियों का है। पार्टी का यह भी सवाल है कि कांग्रेस इस आंदोलन के पोस्टर गर्ल के रूप में इन बयानों को क्यों बढ़ावा दे रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और उसका इकोसिस्टम इन तमाम आरोपों को खारिज कर रहा है। (Neha Bora Statement Controversy)

कांग्रेस का बचाव और सियासी मायने
कांग्रेस का कहना है कि यह नेहा बोरा के निजी विचार हैं और इसे बेवफूज तूल दिया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांग्लादेश में जिस तरह विद्रोह की आड़ में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी और अंतरिम सरकार का गठन हुआ था, उसी तर्ज पर भारत की राजनीति में भी बयानों के जरिए नैरेटिव सेट करने की कोशिश पर अब पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा तूल पकड़ सकता है। इस राजनीतिक घमासान और तकरार के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह मुद्दा आने वाले दिनों में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन को नई दिशा देगा या बीजेपी के इन तीखे हमलों से कांग्रेस की रणनीति पर कोई असर पड़ेगा। फिलहाल इस बयानबाजी ने देश की सियासत में एक बार फिर गर्माहट पैदा कर दी है।




