Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Teli Engineers Welfare Association: तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के इंजीनियर रामनाथ पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

Teli Engineers Welfare Association: प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित भक्त माता कर्मा धाम, संतोषी नगर में तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (टीच) की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम साहू द्वारा पिछले वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष इंजी. रामनाथ साहू ने संस्था द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों की विस्तृत में जानकारी दी। तदुपरांत चुनाव अधिकारी इंजी. मन्नूराम साहू एवं इंजी.  खेमुराम साहू की दिशानिर्देश में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मिति से इंजी. रामनाथ साहू को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया हैं। विशिष्ठ अतिथि इंजी. नेम सिंह (अतिरिक्त निर्देशक, IRS सेंट्रल जीएसटी) द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।

यह भी पढ़ें : Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी में मोदी सरकार, राज्यों को दी हरी झंडी!

तेली इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन (Teli Engineers Welfare Association) नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजी. रामनाथ साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा, मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व समर्पण से पद का निर्वहन करूँगा। संस्था में अभी 300 सदस्य जुड़ें हुए हैं, आने वाले समय में सदस्यों की संख्या वृद्धि के साथ प्रदेश के सभी जिलों में संस्था का विस्तार करने की बात कही हैं। संस्था के द्वारा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व की भांति निरंतर कार्य किया जावेगा। संगठन के माध्यम से आगामी वर्ष में युवाओं पर केंद्रित करते हुए कोचिंग क्लासेस, कॅरियर गाइडेंस, सॉफ्ट एंड हार्ड स्किल डेवलपमेंट के साथ उनके समस्यायों के समाधान के लिए हमेशा तत्परता के साथ काम करेगी।  
 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष – इंजी रामनाथ साहू,  उपाध्यक्ष – इंजी यशवंत साहू,  सचिव – इंजी. टीकाराम साहू,  कोषाध्यक्ष – इंजी. राधेश्याम साहू, सह कोषाध्यक्ष – इंजी. माशीष साहू, सचिव- इंजी. मुकेश कुमार, सह सचिव – इंजी परमानंद साहू, सदस्य – इंजी सीताराम साहू उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Nidhi: अगर आप PM किसान योजना के नहीं है हितग्राही तो इस तरह घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन, अगली बार से आने लगेंगे पैसे

Back to top button
error: Content is protected !!