भारत और इजराइल के बीच 8,000 करोड़ रुपए की डिफेंस डील, ‘विरुपक्ष’ रडार से उड़ी ड्रैगन-पाकिस्तान की नींद

India Israel Defence Deal: भारतीय वायुसेना अपनी मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए एक बेहद मजबूत और अचूक सुरक्षा चक्र तैयार कर रही है। एक तरफ जहां भारत और इजराइल के बीच लगभग 8,000 करोड़ रुपए की एक मेगा डिफेंस डील अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी तरफ देश के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने सुप्रसिद्ध फाइटर जेट ‘सुखोई-30MKI’ को अपग्रेड करने के लिए एक खौफनाक स्वदेशी मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। इस दोतरफा रणनीति से पड़ोसी देशों विशेष तौर पर पाकिस्तान और चीन की बेचैनी काफी बढ़ गई है। भारत और इजराइल के बीच रक्षा संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए इजरायली सरकारी रक्षा कंपनी इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ लगभग 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे पर मुहर लगने वाली है।
यह भी पढ़ें:- उत्तर कोरिया के तानाशाह के क्लस्टर बम परीक्षण से दहली दुनिया, अमेरिका और एशिया की बढ़ी चिंता
इस समझौते के तहत IAI भारतीय वायुसेना को 6 अत्याधुनिक एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट यानी हवा में ईंधन भरने वाले विमान सप्लाई करेगी। इस पूरी रेस में रूस और यूरोप की कई दिग्गज डिफेंस कंपनियां मूल्यांकन मानदंडों को पूरा करने में असफल रहीं, जिसके बाद IAI एकमात्र योग्य बिडर के रूप में उभरी। इजराइल के पास हवा में ईंधन भरने वाले विमान तैयार करने का 40 साल से ज्यादा का तगड़ा अनुभव है। वह दुनिया के 12 से ज्यादा देशों के लिए ऐसे विमानों को कनवर्ट कर चुका है। इन नए टैंकरों के आने से वायुसेना के पुराने पड़ चुके रूसी इल्यूशिन Il-78 विमानों की जगह ले ली जाएगी। इस डील के फाइनल होने के बाद इनकी डिलीवरी 2028 से 2030 के बीच होने की उम्मीद है। इस डील के मूर्त रूप लेने के बाद भारतीय फाइटर जेट्स को हवा में ही रीफ्यूल करने की सुविधा मिल जाएगी, जिससे वे आसमान में लंबी उड़ान भरने और दुश्मन के घर में घुसकर स्ट्राइक करने में पूरी तरह सक्षम हो जाएंगे।
‘विरुपक्ष’ रडार से लैस होगा सुखोई-30MKI
आसमान में जंग के दौरान दुश्मन भले ही अपने स्टेल्थ जेट्स पर कितना भी गुरूर कर ले, लेकिन भारत का मुख्य ब्रह्मास्त्र यानी Su-30MKI अब और अधिक घातक रूप लेने जा रहा है। DRDO ने सुखोई विमानों की रीढ़ को मजबूत करने के लिए स्वदेशी विरुपक्ष रडार का अचूक मास्टरप्लान तैयार किया है। इस स्वदेशी रडार की सबसे बड़ी खासियत इसमें इस्तेमाल की जाने वाली अत्याधुनिक GaN तकनीक है। यह तकनीक रडार को भारी-भरकम पावर संभालने और भयंकर गर्मी में भी बेहतरीन तरीके से काम करने की बेजोड़ क्षमता प्रदान करती है। सुखोई-30MKI के चौड़े नोज कोन में फिट होने वाले इस रडार का एंटीना एपरचर लगभग 950 मिलीमीटर का है। इसमें करीब 2,400 व्यक्तिगत ट्रांसमिट और रिसीव मॉड्यूल फिट किए गए हैं। (India Israel Defence Deal)

मॉड्यूल्स की यह घनी ताकत इसे लंबी डिटेक्शन रेंज और पिनपॉइंट एक्यूरेसी देती है। यह सेंसर एक साथ रेंज, एजिमथ, एलिवेशन और स्पीड यानी चारों आयामों पर दुश्मनों के खतरों को एक साथ ट्रैक करने में सक्षम है। चीन के पास भले ही J-20 जैसे स्टेल्थ फाइटर जेट्स का घमंड हो, लेकिन विरुपक्ष रडार का शक्तिशाली GaN आर्किटेक्चर इन छिपे हुए विमानों को भी इतनी बेरहमी से डिटेक्ट करेगा कि वे चाहकर भी बच नहीं पाएंगे। जब इस स्वदेशी AESA रडार को आधुनिक इन्फ्रारेड ट्रैकिंग सिस्टम, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट और अस्त्र जैसी लंबी दूरी की स्वदेशी मिसाइलों का साथ मिलेगा तो भारतीय वायुसेना का यह बेड़ा समकालीन युद्धक्षेत्र में पूरी तरह अजेय बन जाएगा। (India Israel Defence Deal)
पाकिस्तान की भारी बेइज्जती और ड्रैगन की सिट्टी-पिट्टी गुम
इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ा दी है। जहां एक ओर भारत स्वदेशी रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की हालत ऐसी हो चुकी है कि वह अपनी पुरानी और खटारा हो चुकी सैन्य संपत्तियों के सहारे ही आसमान में अपनी धमक दिखाने का ढोंग करता रहता है। पाकिस्तान की वायुसेना के पास न तो इस स्तर की आधुनिक रीफ्यूलिंग क्षमता है और न ही ड्रैगन द्वारा दिए गए कुछ गिने-चुने विमानों के अलावा कोई ठोस तकनीक। भारत की यह मेगा डिफेंस डील और DRDO का ‘विरुपक्ष’ प्रोजेक्ट यह साफ साबित करने के लिए काफी है कि रक्षा मामलों में अब भारत सिर्फ एक खरीदार नहीं रहा, बल्कि वैश्विक रक्षा बाजार और युद्धक तकनीक में दुनिया को अपनी ताकत दिखाने वाला एक नया ग्लोबल पावर बन चुका है।



