Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली से पहले बलौदाबाजार पुलिस का बड़ा एक्शन, जिलेभर में 55 जुआरी गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 4 नवंबर 2026। दिवाली से पहले जिले में जुए के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 52 हजार 430 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देश पर 3 नवंबर 2026 को जिलेभर में एंटी क्राइम अभियान चलाया गया। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सिटी कोतवाली बलौदाबाजार, सुहेला, भाटापारा शहर, पलारी, कसडोल, सिमगा और लवन थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान गांवों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा गया।

सात थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी

सिटी कोतवाली बलौदाबाजार: भैंसापसरा, ग्राम कंजी, इंदिरा कॉलोनी और सिविल लाइन में चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 22 हजार 370 रुपये जब्त किए गए।

सुहेला: ग्राम बासीन स्थित गौठान के पास पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। यहां से 9 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने 3 हजार 500 रुपये और ताश की पत्तियां जब्त कीं।

भाटापारा शहर: नयागंज, नेहरू वार्ड और गुरुनानक वार्ड में दो कार्रवाइयों के दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 2 हजार 590 रुपये बरामद हुए।

पलारी: ग्राम लकड़िया और जंगलोर में कार्रवाई कर पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 11 हजार 160 रुपये जब्त किए गए।

कसडोल: ग्राम हटीद, मडकड़ा और छरछेद में तीन अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां से 6 हजार 730 रुपये बरामद किए।

सिमगा: ग्राम चौंरगा और कचलोन में दबिश देकर 4 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 3 हजार 500 रुपये जब्त किए गए।

लवन: ग्राम कारी में सतनाम भवन और मंच के पास तीन अलग-अलग रेड की गई। इस दौरान 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर 2 हजार 490 रुपये और ताश की पत्तियां जब्त की गईं।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, जिलेभर में की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 55 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से 52 हजार 430 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की गई हैं। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) सहित अन्य सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

दिवाली से पहले पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!