Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठिठुरन, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा, दुर्ग जिला सबसे गर्म

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में धूप और हल्की गर्माहट के बीच सुबह और देर रात ठंड का एहसास बढ़ रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं रायपुर के आउटर इलाकों में रात के वक्त हल्की धुंध भी छाने लगी है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही सुबह-शाम ठंडक बढ़ रही है, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है। 9 नवंबर को अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें:- शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, कलयुगी बेटे अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर ली जान, खाना मांगने पर हुआ था विवाद

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। पेंड्रारोड में भी रात का तापमान गिरकर 14.4 डिग्री पर पहुंच गया। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दुर्ग में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री और बिलासपुर में 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान की बात करें तो दुर्ग 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। राजनांदगांव और रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर में 30.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 29.9 डिग्री और बिलासपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किए गए। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।

शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दुर्ग 31.8°C 15°C
रायपुर 30.5°C 18°C
राजनांदगांव 30.5°C 17°C
जगदलपुर 30.4°C 14.1°C
पेंड्रारोड 29.4°C 14.4°C
बिलासपुर 29.2°C 16.6°C
अंबिकापुर 28.3°C 11.4°C

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने का अनुमान नहीं है। साथ ही मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप खिली रहने और रात में हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 9 नवंबर को रायपुर में बारिश दर्ज नहीं की गई। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 67 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 48 प्रतिशत रही। फिलहाल राजधानी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!