लव मैरिज के बाद शक का खूनी खेल, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, एक साल पहले हुई थी शादी

Wife Murder in Rajnandgaon: जिस प्यार के भरोसे दो युवाओं ने एक साल पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, उसी रिश्ते का अंत इतना खौफनाक होगा, शायद किसी ने सोचा भी नहीं था, जिस हाथ ने कभी प्यार से हाथ थामा था, उसी हाथ ने पत्नी की जान ले ली। मोबाइल पर किसी और से बात करने का शक पति के सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उसने पहले पत्नी का गला दबाया, फिर चाकू और लोहे के तवे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ट्रेन से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। मामला राजनांदगांव के शांतिनगर का है, जहां मोबाइल पर किसी और से बात करने के शक में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ट्रेन से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, बिल्हा देश में नंबर-1, बिलासपुर को दूसरा स्थान, रायपुर राज्य में अव्वल
पुलिस के मुताबिक दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसका शक के चलते खौफनाक अंत हो गया है। पति ने मोबाइल पर किसी दूसरे व्यक्ति से ज्यादा बात करने के शक में अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका की पहचान 18 साल की पूनम शेंडे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान 20 साल के लक्की ठाकुर उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाया और फिर लोहे के तवे और चाकू से उसके चेहरे, गले और सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पूनम और लक्की ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात डोंगरगढ़ के बड़े मंदिर में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं रहे। पत्नी के मोबाइल पर लगातार बात करने को लेकर आरोपी को शक था और इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पारिवारिक विवाद के चलते पूनम अपने मायके चिखली में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि 7 नवंबर की रात आरोपी लक्की ठाकुर कपड़े देने के बहाने पत्नी के घर पहुंचा था। उस वक्त पूनम घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने पुरानी रंजिश और शक के चलते पहले उसका गला दबाया और फिर घर में रखे लोहे के तवे और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतिका के भाई निखिल शेंडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रेन से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी की निगरानी में पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे का तवा भी बरामद किया गया है। (Wife Murder in Rajnandgaon)
पखांजूर में डबरी से मिला लापता ग्रामीण का शव
चिखली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। महज एक साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे दो युवाओं का रिश्ता शक और विवाद के चलते एक दर्दनाक वारदात के साथ खत्म हो गया। वहीं पखांजूर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पकुरकाल निवासी दोगे राम नुरेटी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोगे राम दिवाली की रात यानी रविवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी दौरान सुबह उसका शव अपने ही घर के पीछे स्थित डबरी से बरामद हुआ। घर के पीछे डबरी में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Wife Murder in Rajnandgaon)

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही ग्रामीण की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यह पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में आपराधिक वारदातों और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनांदगांव में जहां पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं पखांजूर में ग्रामीण की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। एक साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत मोहब्बत और भरोसे के साथ हुई थी, उसका अंत नफरत और खून से हुआ। मोबाइल पर बातचीत को लेकर शुरू हुआ शक इतना गहरा गया कि आरोपी ने अपनी ही जीवनसाथी की जिंदगी छीन ली। अब पूनम इस दुनिया में नहीं है और लक्की सलाखों के पीछे है। सवाल यही है कि आखिर रिश्तों में शक की ऐसी कौन सी आग लगी, जिसने दो जिंदगियों का भविष्य हमेशा के लिए बदल दिया।



