Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी न्यूज : सेवानिवृत्त प्रधानपाठिका कौशिल्या साहू का निधन, लोहरसी में शोक की लहर

84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, शासकीय कन्या शाला लोहरसी में लंबे समय तक दीं शिक्षकीय सेवाएं

धमतरी : ग्राम लोहरसी की वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्रधानपाठिका कौशिल्या साहू का मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि, 17 नवंबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से ग्राम लोहरसी सहित धमतरी क्षेत्र और सामाजिकजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

स्वर्गीय कौशिल्या साहू शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने शासकीय हाई स्कूल लोहरसी में लंबे समय तक शिक्षकीय दायित्वों का निर्वहन किया तथा इसी विद्यालय से प्रधानपाठिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और सहज, सरल व्यक्तित्व क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी विशिष्ट पहचान थी।

वे संतोष कुमार साहू (सहायक लेखापाल जिला सहकारी बैंक मगरलोड) की माताजी तथा प्रवीण शंकर साहू एवं अभिषेक साहू की दादी थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 18 नवंबर को ग्राम लोहरसी स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों एवं सामाजिकजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

उनके निधन से परिवारजनों ने अपनी आत्मीय अभिभावक को खो दिया है। वहीं ग्राम लोहरसी ने शिक्षा जगत से जुड़ी एक सम्मानित वरिष्ठ नागरिक को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Back to top button
error: Content is protected !!