Congress Crisis: गोवा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, 9 विधायक BJP में हो सकते हैं शामिल
Congress Crisis: महाराष्ट्र में सियासी खेला के बाद अब गोवा में राजनीति गरमा गई है। गोवा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के BJP में शामिल होने की चर्चा जोरो पर हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिगंबर कामत समेत 9 विधायक पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने इसे अफवाह बताया है। बता दें कि गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं। बताया जा रहा है कि 9 विधायक कभी भी BJP में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। इनमें से 1 या 2 को प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री भी बनाया जा सकता है। शनिवार को इन विधायकों की गोवा के एक होटल में मीटिंग हो चुकी है। हालांकि जगह को सीक्रेट रखा गया है। इधर, कांग्रेस ने इन खबरों का खंडन किया है।
यह भी पढ़ें:- Fake Appointment Letter: फर्जी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की जा रही है ठगी, तत्काल पुलिस को करे सूचित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश चोडनकर ने कहा कि हमारा एक भी विधायक BJP में शामिल नहीं होने जा रहा है। ये सिर्फ अफवाहें हैं। शनिवार को जो विधायक होटल में इकट्ठा हुए थे, वे सोमवार से शुरू हो रहे सत्र की चर्चा के लिए जुटे थे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश जारी है। AICC गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव विधायकों को मनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि गुंडू राव ने कहा कि हमने गोवा में CLP की बैठक की थी। पार्टी के सभी विधायक एक साथ हैं। BJP हमारे विधायकों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि कांग्रेस के कुछ विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले 2019 में भी कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक BJP में शामिल हुए थे। इसमें नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सभी बागी विधायकों को BJP में शामिल करवाया था। कांग्रेस से जो विधायक टूट सकते हैं, उनमें दिगंबर कामत, माइकल लोबो, संकल्प अमोनकर, केदार नायक और राजेश फलदेसाई का नाम सामने आया है। BJP जॉइन करते ही चंद्रकांत कावलेकर को डिप्टी CM बनाया गया था। गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 11 और BJP के पास 20 विधायक हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 2, निर्दलीय के 3 विधायक हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गोवा जा रहे हैं। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। BJP को राज्य की कुल 40 में से 20 सीटें मिली थीं। जबकि बहुमत का आंकड़ा 21 है। इस तरह गोवा में BJP पूर्ण बहुमत से सिर्फ एक कदम दूर रह गई। हालांकि BJP नेताओं ने निर्दलीय के सहयोग से राज्य में सरकार बना ली है। प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। (Congress Crisis)
बीते चुनाव में गोवा के दोनों डिप्टी CM कांग्रेस के उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। डिप्टी CM मनोहर अजगांवकर को विपक्ष के नेता और कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत ने मडगांव विधानसभा सीट से करीब 6 हजार मतों से हराया था। वहीं दूसरे डिप्टी CM चंद्रकांत कावलेकर क्यूपेम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अल्टोन से हार गए थे। वे 2017 में कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते थे। इसके बाद वह 9 कांग्रेस विधायकों के साथ BJP में शामिल हुए थे और उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया था। पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ने वाले कोस्टा ने कावलेकर को 3 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र की राजनीति स्थिर हुई है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने बगावत करने के बाद BJP के साथ मिलकर नई सरकार बनाई और मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। (Congress Crisis)