Google Analytics —— Meta Pixel

रोहित साहू तहसील साहू संघ पलारी के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, विरेन्द्र साहू व मिथलेश साहू बने उपाध्यक्ष

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ( एक पुरुष व एक महिला) पद के लिए आज चुनाव सम्पन्न हुआ। तीन पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशी खड़े थे। जिसमें रोहित साहू तहसील साहू संघ पलारी के पुनः अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष (पुरुष) में वीरेन्द्र साहू व उपाध्यक्ष (महिला) में मिथलेश मुकेश साहू अपनी जीत दर्ज की हैं। चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा जारी नियमावली के अनुसार निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। जिसमें जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष धनंजय साहू की अनुशंसा से निर्वाचन की टीम बनाई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचराम साहू व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष (पुरुष व महिला) का चुनाव कराया गया।

सभी पदों के चुनाव के लिए नियमावली के अनुसार कुल 12 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया गया। जिसमें तीन साहू समाज परिक्षेत्र दतान, भवानीपुर व रोहांसी व नगर साहू समाज के कुल 4 अध्यक्ष व 8 उपाध्यक्ष (4 पुरुष व 4 महिला) ने भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रोहित साहू को 6, सुनील साहू को 4 व कृपाराम साहू को 2 मत मिले। वही उपाध्यक्ष के लिए विरेन्द्र साहू को 7, सनकुमार साहू को 4 व लीलाधर साहू को 1 मत मिले। उपाध्यक्ष (महिला) मिथलेश मुकेश साहू को 4, कौशिल्या साहू – को 3, शारदा साहू को 3 व गीता साहू को 2 मत मिले।

अध्यक्ष पद के लिए रोहित साहू लटेरा, कृपाराम साहू रसौटा व सुनील साहू अमेरा थे। उपाध्यक्ष (पुरुष) सनकुमार साहू बिनोरी, विरेन्द्र साहू सांहड़ा व लीलाधर साहू गाड़ाभाठा थे। वही उपाध्यक्ष (महिला) मिथलेश मुकेश साहू ससहा, कौशिल्या डायमंड साहू गोड़ा, शारदा रामकुमार साहू गिर्रा व गीता देवकुमार साहू पलारी थे।

तहसील चुनाव की पूरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी पंचराम साहू बिलाईगढ़, सहायक बुधराम साहू लवन, अशोक साहू भटगांव, तेजराम साहू मिरगी, बैशाखू राम साहू पवनी, लीलेश्वरी साहू खपरी, चित्ररेखा साहू अर्जुनी ने पूरी की।

उक्त अवसर पर जिला साहू संघ अध्यक्ष धनंजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मुरारी लाल साहू, हरिशंकर साहू, मीना साहू, प्रेमनारायण साहू, गोपी साहू, गणपत साहू, मनहरण साहू, सीताराम साहू, महेंद्र साहू, सुशील साहू, हेमंत साहू, अमृत साहू, रामकुमार साहू, दीनदयाल साहू, पुनीत राम साहू, लेखराम साहू, मुकेश साहू, भोलाराम साहू, हेमन्त साहू, केशव साहू, हेमकुमार साहू, राजेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में  समाजिकजन उपस्थित थे।

चुनाव में निर्वाचन की दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत निर्धारित नियम सेनेटाइजर व मास्क के साथ सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!