Google Analytics —— Meta Pixel

इस बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, अब मिलेगा और ज्यादा फायदा

Bank Fixed Deposit: अगर आप भी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिए हैं। अब इस बैंक के ग्राहकों को FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। ICICI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 30 सितंबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में आपको ICICI बैंक में FD कराने पर 3.00% से लेकर 6.10% तक ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष !, गांधी फैमिली के है पसंदीदा

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपनी रेपो रेट्स में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। इस वजह से ही ICICI बैंक ने FD रेट्स बढ़ाए हैं। RBI ने रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और अब आपको ज्यादा EMI भी चुकानी होगी। अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। (Bank Fixed Deposit)

वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा। कुल मिलाकर देखा जाय तो आपको अब इन बैंकों में निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी। (Bank Fixed Deposit)

Back to top button
error: Content is protected !!