Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष !, गांधी फैमिली के है पसंदीदा

Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए 30 सितंबर यानी आज आखिरी दिन था। इसमें शुक्रवार को 3 नामांकन जमा हुए हैं। पहला नामांकन शशि थरूर, दूसरा नामांकन झारखंड के कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी और तीसरा नॉमिनेशन मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इसके साथ ही तय हो गया है कि अगला अध्यक्ष गैर-गांधी ही होगा। वहीं कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किए गए। कल हम फॉर्म की जांच करेंगे और शाम तक हम उन फॉर्म की घोषणा करेंगे। जो वैध हैं और उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़ें:- 1 अक्टूबर से देश को मिलेगा 5G सेवा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

बता दें कि कांग्रेस के कुल 30 नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा है। जबकि थरूर और त्रिपाठी के प्रस्तावकों में इक्का-दुक्का लीडर्स थे। खड़गे के साथ नेताओं के हुजूम की तस्वीर ये साफ कर रही है कि नॉमिनेशन ही नतीजे हैं। हाईकमान और टॉप लीडर्स के सपोर्ट से खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो खड़गे बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष बनेंगे। जगजीवन राम 1970-71 में कांग्रेस के अध्यक्ष थे। (Congress President Election)

मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावकों में एके एंटनी, अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, भूपिंदर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अखिलेश प्रसाद सिंह, दीपेंदर हुड्डा, नारायण सामी, वी वथिलिंगम, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, अविनाश पांडे, राजीव शुक्ला, नासिर हुसैन, मनीष तिवारी, रघुवीर सिंह मीणा, धीरज प्रसाद साहू, ताराचंद, पृथ्वीराज चाव्हाण, कमलेश्वर पटेल, मूलचंद मीणा, डॉ. गुंजन, संजय कपूर और विनीत पुनिया का नाम शामिल है। (Congress President Election)

वहीं शशि थरूर के प्रस्तावकों में कार्ति चिदंबरम, सलमान सोज, प्रवीण डाबर, संदीप दीक्षित, प्रद्युत बरदलोई, मोहम्मद जावेद, सैफुद्दीन सोज, जीके झिमोमी, और लोवितो झिमोमी का नाम शामिल है। बता दें कि कल तक दिग्विजय सिंह चुनाव में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन आज उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं कल खड़गे जी के घर गया और पूछा कि अगर आप नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया और कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं। (Congress President Election)

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा कि खड़गे अनुभवी नेता हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रैंडली मैच है। हम सभी लोग एकजुट हैं। सभी वरिष्ठ नेताओं ने खड़गे को चुनाव में उतारने का फैसला किया है। शशि थरूर ने भी कहा है कि ये एक फ्रैंडली मैच है और कांग्रेस इसमें जीतेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिन्होंने आज मेरा समर्थन किया, मुझे प्रोत्साहित किया उन सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, मंत्रियों का धन्यवाद। 17 अक्टूबर को देखते हैं, क्या नतीजा आता है। उम्मीद है मैं जीतूंगा। मैं कांग्रेस की आइडियोलॉजी से बचपन से जुड़ा हूं। 8वीं-9वीं से ही नेहरू-गांधी की विचारधारा के लिए कैंपेनिंग की है। वहीं प्रस्तावकों की संख्या से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि खड़गे को ही कांग्रेस की कमान मिलेगी। हालांकि आखिरी परिणाम 17 अक्टूबर को ही सामने आएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!