Google Analytics —— Meta Pixel

1 अक्टूबर से देश को मिलेगा 5G सेवा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

5G In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं की शुरुआत करेंगे। PM 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका विषय ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ है। 5G सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। ये टेलीकॉम सेक्टर का सरकार के समर्थन वाला कार्यक्रम है। सर्विसेज फिलहाल कुछ सेलेक्टेड शहरों में लॉन्च होगी। कुछ सालों बाद इसे देशभर में फैलाएंगे।

यह भी पढ़ें:- एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रूकवाया अपना काफिला, देखिए वीडियो…

बता दें कि एक अक्टूबर से ही एयरटेल वाराणसी में और जियो अहमदाबाद के एक गांव से 5G सर्विस शुरू किया जाएगा। इस दौरान दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहेंगे। UP के सीएम योगी आदित्यनाथ और गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल PM मोदी से 5G सर्विस शुरू करने को लेकर कॉर्डिनेट करेंगे। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों 5G स्पेक्ट्रम के लिए ऑक्शन कराए थे। तब टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को डेढ़ लाख करोड़ में 51,236 मेगा हर्ट्स स्पेक्ट्रम अलॉट हुआ था। ऑक्शन में 5G ईकोसिस्टम को जल्द से जल्द डेवलप करने की मांग साफ तौर पर नजर आई थी। (5G In India)

जानकारी के मुताबिक बता दें कि 5G से 2035 तक इंडियन इकोनॉमी पर 450 बिलियन डॉलर का इम्पैक्ट होगा। ऑक्शन में जियो ने 88,078 करोड़ रुपए, तो वहीं एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपए के 5G स्पेक्ट्रम खरीदे थे। जियो ने बीते दिनों कहा था कि वह दिवाली त 5G सर्विस की शुरुआत करेगा। कंपनी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों में 5G लॉन्च करेगी। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G कवरेज होगा। वहीं एयरटेल भी इस अक्टूबर में 5G सर्विस लॉन्च करेगी। (5G In India)

टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले कहा था कि 5G सर्विसेज का टैरिफ इंडस्ट्री तय करेगी। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 5G सर्विसेज के टैरिफ को 4G के बराबर लाने से पहले शुरुआत में इसे 10-15% के प्रीमियम पर पेश किया जाएगा। 5G का पहला फायदा ये होगा कि यूजर तेज स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में 5G के आने से बड़ा बदलाव होगा। (5G In India)

वहीं वीडियो बिना बफरिंग या बिना रुके स्ट्रीम कर सकेंगे। इंटरनेट कॉल में आवाज बिना रुके और साफ-साफ आएगी। 2 GB की मूवी 10 से 20 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी। कृषि क्षेत्र में खेतों की देखरेख में ड्रोन यूज संभव होगा। मेट्रो और बिना ड्राइवर चलने वाली गाड़ियों को ऑपरेट करना आसान होगा। वर्चुअल रियलिटी और फैक्ट्री में रोबोट यूज करना ज्यादा आसान होगा। दक्षिण कोरिया में 5G की औसत डाउनलोड स्पीड 432 MBPS है। दुनिया में 5G की औसत डाउनलोड स्पीड अभी दक्षिण कोरिया में सर्वाधिक है। (5G In India)

दक्षिण कोरिया में 432.7 MBPS की औसत डाउनलोड स्पीड है, यानी 2 GB की एक मूवी महज 5 सेकेंड में डाउनलोड हो सकती है। इस पैरामीटर पर टॉप-15 देशों में सबसे निचले पायदान पर फिनलैंड है। यहां भी औसत डाउनलोड स्पीड 237.1 MBPS है। भारत में 5G सेवा यह देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और व्यावसायिक उद्यमों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही आपको भी बहुत सुविधा होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!