एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए PM मोदी ने रूकवाया अपना काफिला, देखिए वीडियो…

PM Modi Gujarat Tour: गुजरात के अहमदाबाद से गांधीनगर जाते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे। उसी दौरान हाईवे पर एंबुलेंस देखकर PM का काफिला रोका गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार सुबह गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से कालूपुर तक नई ट्रेन में सफर भी किया। ट्रेन में उनके साथ रेलवे कर्मचारी, महिला उद्यमी और कई युवा भी मौजूद रहे। (PM Modi Gujarat Tour)

यह भी पढ़ें:- 20 सालों बाद लौटी आंखों की रोशनी, लोगों को देख भावुक हुए पांडू…

वंदे भारत ट्रेन की सवारी करने के बाद PM मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के सभी शहरों को नई गति मिलने वाली है। गुजरात में जब मैं मुख्यमंत्री था तो हमने मल्टी ट्रांसपोर्टेशन को लेकर एक बड़ी समिट की थी, लेकिन केंद्र में दूसरी सरकार थी, तब मैं अपने सपने को पूरा कर नहीं कर सका। फिर जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उस सपने को पूरा कर दिया। पीएम ने आगे कहा कि बीते 8 सालों में सबसे ज्यादा निवेश रेलवे में किया जा रहा है। इन सालों में देश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में मेट्रो का काम या तो पूरा हो चुका है या चल रहा है। (PM Modi Gujarat Tour)

PM ने कहा कि रेलवे पर हमारा फोकस इसीलिए है कि फास्ट ट्रांसपोर्टेशन भारत के भविष्य के विकास को सुनिश्चित करने वाला है। यही देश के भाग्य को गढ़ने वाला है। गुरुवार को मोदी की गुजरात यात्रा का पहला दिन था। इस दिन PM ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि यह दृश्य, यह तस्वीर, यह माहौल शब्दों से परे है। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, दुनिया का इतना युवा देश, देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव। देश के 36 राज्यों के 7 हजार से ज्यादा एथलीट, 25 हजार से ज्यादा कॉलेज, 15 हजार से ज्यादा एथलीट, 50 लाख से ज्यादा छात्र सीधे राष्ट्रीय खेलों से जुड़े, यह अद्भुत है। 8 साल पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं। (PM Modi Gujarat Tour)

Related Articles

Back to top button