Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Gold Price : त्यौहार के सीजन में जेवर खरीदने का बेहतरीन मौका, सोने के कीमत में आई इतनी गिरावट

Gold Price : आम तौर पर त्योहार के मौके पर सोना और चांदी की कीमतों (Gold Price) में बढ़ातरी होती है। पर इस साल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में जारी गिरावट के बीच आज भारतीय मार्केट में भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने (Gold Price) की कीमत में लगभग 1.34% की गिरावट आई है, जिसके कारण सोना 700 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 51,264 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह गिरावट पिछले 3 महीने में एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है।

यह भी पढ़ें : सदी के महानायक आज मना रहे अपना 80वां जन्मदिन, जानें कैसा रहा है उनका फिल्मी सफर

चांदी में भी आई गिरावट

वहीं चांदी 1.91% की गिरावट के साथ 59,622 रुपए पर आ गया है, जिसमें आज लगभग 1500 रुपए की गिरावट है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत 0.7% की गिरावट के साथ 1,682 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 1.8% टूटकर 19.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी जारी है सोने की कीमत में गिरावट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब से अमरीकी मौद्रिक नीति सख्त की गई है तब से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गिरावट जारी है। मार्च महीने में 2,000 डॉलर के निशान को पार करने के बाद से सोने की कीमतों में 350 डॉलर से अधिक की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को सेंसर बोर्ड ने दिया ‘ए’ सर्टिफिकेट, कहा- यह फैमिली फिल्म नहीं

सोना खरीदने का सुनहरा मौका

दीवाली का त्योहार इसी महीने है। ऐसे में सोने की कीमत में जल्दी ही उछाल देखने को मिल सकता है क्योंकि दिवाली के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग दीवाली और धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। जिसको देखते हुए पहले से ही सोना महंगा होने लगता है। जिस कारण से यह सोना खरीदने का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में सोने व चांदी के दाम में और गिरावट और उछाल देखने को मिल सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!