Google Analytics —— Meta Pixel

बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 72 लोगों की मौत, कई लापता

Philippines Flood: फिलीपींस के एक दक्षिणी प्रांत में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 72 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही करीब 14 लोग लापता है। वहीं 33 लोग घायल हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, इससे लोग अपने घरों में फंस गए हैं। पहले बारिश और भूस्खलन से मांगे गए लोगों की संख्या 45 बताई गई थी। बाद में नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गई टीम ने रिपोर्टिंग में गलती की थी। इसकी वजह से मौतों की गणना दोबारा की गई।

यह भी पढ़ें:- सरकार ने चीनी निर्यात पर अगले एक साल तक बढ़ाया प्रतिबंध, जानिए इससे क्या पड़ेगा असर

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रमुख राफेलिटो एलेजांद्रो ने इसकी पुष्टि की है। 5 मुस्लिम स्वायत्त प्रांतों के गृह मंत्री नगुइब सिनारिम्बो के मुताबिक मैगुइन्डानाओ प्रांत के 3 शहर इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। यहां बाढ़ और मलबे में दबने से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरी रात भारी बारिश की वजह से पानी मलबे के साथ नदियों में आया है। इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है, कुछ इलाके हैं जहां तक हम अभी भी नहीं पहुंच पाए हैं। (Philippines Flood)

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान नालगेई के चलते इलाके में भारी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 अक्टूबर की दोपहर उत्तरी समर प्रांत के पूर्वी शहर काटरमैन से 180 किलोमीटर दूर था। यह तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, इससे 85 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि फिलीपींस हर साल 20 भयंकर तूफानों का सामना करता है। बीते साल दिसंबर में फिलीपींस में राय तूफान आया था, जिसमें करीब 208 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हुए थे। वहीं अप्रैल 2022 में यहां मेगी तूफान ने तबाही मचाई। इससे 42 लोगों की मौत हो गई और 17 हजार लोग बेघर हो गए थे। यहां तूफान का कहर लगातार जारी है। (Philippines Flood)

Back to top button
error: Content is protected !!