Google Analytics —— Meta Pixel

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर

ENG vs SL:  इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। अगर इस मैच में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करती तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। 

यह भी पढ़ें:- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला कल, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतना होगा मैच

भारत अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 6 नवंबर को यानी कल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इसी स्टेडियम में भारत ने अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेला था, जहां टीम इंडिया को जीत मिली थी। वहीं एडिलेड में बुधवार को भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अहम जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपना अगला मैच में जीतना होगा। यानी भारत को 6 नवंबर को होने वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराना पड़ेगा। नहीं तो भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए भारत का जीतना बहुत जरूरी है। (ENG vs SL)

बता दें कि पाकिस्तान साउथ अफ्रीका की हार के बाद फिर सेमीफाइनल की रेस में लौट गया है। दरअसल, 3 नवंबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मैच हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाक टीम अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। बता दें कि भारत को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम जोरदार फॉर्म में नजर आ रही थी। वहीं भारत और जिम्बाब्वे से हारकर पाकिस्तान के हौसले पस्त थे।  (ENG vs SL)

नीदरलैंड पर जीत के बावजूद पाकिस्तान को तवज्जो नहीं लिया जा रहा था, लेकिन गुरुवार को पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इस नतीजे के साथ ही ग्रुप-2 के कई समीकरण बदल गए हैं। साउथ अफ्रीका पर जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के उसके रास्ते कम ही सही, लेकिन अब भी खुले हैं। पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बिल्कुल साफ है। उसे अब एक जीत और एक चमत्कार की जरूरत है।  

पाकिस्तान का अगला मुकाबला 6 नवंबर को बांग्लादेश से है। पाकिस्तान की टीम ये मैच भी जीत लेती है तो उसके 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका V/S नीदरलैंड और भारत V/S जिम्बाब्वे हैं। अगर साउथ अफ्रीका या भारत में से एक भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो बांग्लादेश पर विजय हासिल करने की स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। बता दें कि साउथ अफ्रीका के अभी पांच मैचों से पांच पॉइंट हैं। उसका आखिरी मैच नीदरलैंड से है। इस मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। (ENG vs SL)

वहीं हार की स्थिति में साउथ अफ्रीका का पत्ता लगभग साफ हो जाएगा। भारत का आखिरी मैच जिम्बाब्वे से है। उस मैच में जीत या बारिश के कारण परिणाम न आने की स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर भारतीय टीम हारती है तो ये देखना होगा कि पाकिस्तान V/S बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका V/S नीदरलैंड मैचों में क्या हुआ। मतलब पाकिस्तान या साउथ अफ्रीका में से कोई भी टीम अपना आखिरी मैच हारती है तो भारतीय टीम जिम्बाब्वे से मैच गंवाने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। (ENG vs SL)

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के आखिरी मुकाबले भारत V/S जिम्बाब्वे मैच से पहले होने हैं। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर 6 पॉइंट पर आ जाएगी। फिर अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे से हारती है तो उसके भी 6 पॉइंट रहेंगे। इस स्थिति में भी बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी। इसके पीछे बांग्लादेश का नेट रन रेट बहुत खराब होना सबसे बड़ा कारण है। नीदरलैंड और जिम्बाब्वे किसी भी सूरत में 6 पॉइंट तक नहीं पहुंच सकते, लिहाजा ये दोनों पहले ही रेस से बाहर हैं।  (ENG vs SL)

Back to top button
error: Content is protected !!