Google Analytics —— Meta Pixel

जिम में वर्कआउट करने के दौरान एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी का निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Siddhant Suryavanshi : टीवी इंडस्ट्री में एक और एक्टर को हार्ट अटैक आने की खबर है। अभिनेता सिद्धांत सूर्यवंशी (Siddhant Suryavanshi) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वो 46 साल के थे। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। सिद्धार्थ जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक गिर पड़े। हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आप ने जारी किया घोषणा पत्र, सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी

कई हिट शोज में काम कर चुके थे Siddhant Suryavanshi

सोशल पर फैंस सिद्धांत सूर्यवंशी के अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने पर सदमे में हैं। सिद्धांत टीवी के पॉपुलर एक्टर रहे हैं. इन दिनों वह ‘दंगल चैनल’ पर शो ‘कंट्रोल रूम’ में नजर आ रहे थे। इससे पहले एक्टर ने कई हिट शोज में काम किया था। सिद्धांत को ‘कुसुम’, ‘रिश्तों में कट्टी बट्टी’, ‘ममता’, ‘जिद्दी दिल जैसे कई शो में देखा गया था। सिद्धांत ‘सूफियाना इश्क मेरा’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।

Siddhant Suryavanshi की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धांत की फैमिली में उनके दो बच्चे हैं और एक पत्नी अलीशा राउत हैं। उन्होंने दो बार शादी की थी, पहली पत्नी से तलाक के बाद सिद्धांत ने सुपर मॉडल अलीशा से शादी कर ली थी। हाल में एक्टर ने अपना नाम आनंद वीर सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी (Siddhant Suryavanshi) कर लिया था। एक्टर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें : 18 से न्यूजीलैंड के साथ T20 और वनडे सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

असमय दुनिया को अलविदा कह गए छोटे पर्दे के सितारे

बीते दिनों टीवी सुपरहिट शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम ‘मलखान’ उर्फ अभिनेता दीपेश भान का भी दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक के चलते असमय दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!