Google Analytics —— Meta Pixel

गुजरात चुनाव से पहले BJP को फिर बड़ा झटका, इस नेता ने थामा ‘आप’ का हाथ

Gujarat BJP Congress: गुजरात में BJP को विधानसभा चुनाव से पहले फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सूरत महानगर पालिका की पूर्व पार्षद और ड्रेनेज कमेटी की चेयरमैन सुधा नाहटा ने BJP से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया की मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। AAP ने सुधा नाहटा का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें:- पोस्ट ऑफिस के 4 स्कीम्स से आप भी हो सकते हैं मालामाल, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि AAP ने सुधा नाहटा को मजूरा विधानसभा सीट पर चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी दी है। इस बीच गुजरात बीजेपी अध्यक्ष ने बगावत करने वाले पार्टी के सात नेताओं को निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से हर्षदभाई वसावा, अरविंदभाई लदानी, छत्रसिंह गुंजारिया, केतनभाई पटेल को निलंबित किया गया है। साथ ही निलंबितों की सूची में भरतभाई चावड़ा, उदयभाई शाह और करणभाई बरैया का भी नाम शामिल है। इनमें से छह ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनमें से एक को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। (Gujarat BJP Congress)

कांग्रेस के 100 कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल

BJP के साथ ही कांग्रेस को भी गुजरात चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। राजकोट में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। ये कार्यकर्ता बीजेपी के राजकोट दक्षिण सीट से उम्मीदवार रमेश तिलाला के समर्थन में शामिल हुए हैं। इस दौरान कार्यकर्ता पटाखे फोड़ कर भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा ने बागी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया है। बता दें कि गुजरात में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को दो चरण में चुनाव होगा। वहीं नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे। राज्य में इस बार 4।6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। (Gujarat BJP Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!