Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 16.73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, 215 बोरी धान जब्त 

Chhattisgarh Paddy News: छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 25 नवंबर तक किसानों से 16 लाख 73 हजार 370 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में किसानों को 34 करोड़ 81 लाख 65 हजार रूपए का भुगतान भी बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है। धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। 

यह भी पढ़ें:-कटघोरा परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युजंय शर्मा निलंबित, कलेक्टर ने दी सख्त चेतावनी

 समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है। (Chhattisgarh Paddy News)

खाद्य सचिव टीके वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.23 लाख नये किसान हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2568 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। (Chhattisgarh Paddy News)

सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते साल की तरह इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जा रहा है। आज की स्थिति में 11.53 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 7.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। 

राज्य में 25 नवंबर को 38,461 किसानों से 1,42,664 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 31,127 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 51,568 टोकन और टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 11,144 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। (Chhattisgarh Paddy News)

 बैकुंठपुर में 215 बोरी धान जब्त 

छत्तीसगढ़ में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मालवाहकों की चेकिंग के लिए सीमावर्ती इलाकों के चेक पोस्ट पर पृथक से अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। राज्य के सीमावर्ती जिला कोरिया में जांच पड़ताल के दौरान 215 बोरी धान जब्त किया गया है। कलेक्टर और जिला स्तरीय अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्था पर लगातार निगाह रख रहे हैं। (Chhattisgarh Paddy News)

कोरिया कलेक्टर ने आज बैकुंठपुर के धान खरीदी केंद्र सलबा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से जारी टोकन और अब तक हुई खरीदी की जानकारी ली। इसी बीच कलेक्टर ने वहां किसानों से खरीदे गए धान की बोरियों का अपने सामने रैंडम तौल कराया, जिनमें कुछ बोरियों के तौल में अधिक वजन सामने आया। कलेक्टर ने कड़ी चेतावनी देते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए और किसानों को भी जागरूक किया। (Chhattisgarh Paddy News)

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को सिर्फ किसानों को धान खरीदने की सख्त हिदायत दी। बिचौलियों और कोचियों पर निगाह रखने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में धान की स्टैकिंग और बारदाना संधारण का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोरिया जिले में अधिकारियों की टीम धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रही है। एसडीएम बैकुंठपुर के टीम द्वारा आज अलग-अलग कार्रवाई में 215 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। पटना धान खरीदी केंद्र में अमानक धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। धान को जब्त कर मंडी को सौंप दिया गया है। 

Back to top button
error: Content is protected !!