कौन होगा हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री, शिमला में नए MLA की बैठक आज, जानें कौन है रेस में आगे
Himachal Pradesh New CM : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आकंड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने राज्य की 68 से 40 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर सिमट गई. 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को क्लियर मेजॉरिटी मिलने के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस ने नई सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शुक्रवार को शिमला में बुलाई है। इसमें हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत हरियाणआ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक में नई सरकार के गठन से लेकर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Apple का चीन को झटका, iPhone 14 के बाद अब iPad का प्रोडक्शन भारत में शिफ्ट करने की तैयारी
Himachal Pradesh New CM की रेस में कौन शामिल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत के बाद अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार हैं। जिनके नाम पर चर्चा की जा सकती है। हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर कौन सिंह और आशा कुमारी के नाम की चर्चा है।
प्रतिभा सिंह सीएम की दौड़ में सबसे आगे
कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है। प्रतिभा सिंह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। ये चुनाव भी कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह का नाम आगे रखकर ही लड़ा है। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी है। गौरतलब है कि कांग्रेस चुनाव में वीरभद्र के विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाने की बात करती रही है। इसलिए वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जीतना लगभग तय, जीते प्रत्याशियों को लाया जा सकता है रायपुर
Himachal Pradesh New CM : क्या बोले प्रतिभा सिंह के बेटे
कांग्रेस के नवनिर्विचत विधायकों की बैठक से पहले और सीएम उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर चल रही चर्चा के मद्देनजर प्रतिभा सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधायक तय करेंगे लेकिन बेटे के तौर पर चाहूंगा कि उनकी मां मुख्यमंत्री बने। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि वह उनकी मां को सीएम बनाने के लिए अपनी विधानसभा सीट तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक हैं।