हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जीतना लगभग तय, जीते प्रत्याशियों को लाया जा सकता है रायपुर

Himachal Pradesh Election Result : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित हो जाएंगे। सभी 68 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस का सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। यहां वह 39 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका, जबकि तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां मंडी जिला की स‍िराज सीट से ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री जय राम ठाकुर खुद चुनावी समर में उतरे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी जीत दर्ज करा ली है. वह करीब 20 हजार वोटों से जीते हैं। 

यह भी पढ़ें : Gujarat Election Result : गुजरात में रिकॉर्ड सीटों पर जीत की ओर भाजपा, इस दिन शपथ लेंगे CM भूपेंद्र पटेल

Himachal Pradesh Election Result : हर पांच साल में बदलती है सरकार

अगर अंत तक यही रुझान रहा तो यह तय हो जाएगा कि हिमाचल ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को ही फॉलो किया है। यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। बीजेपी ने इस बार बीजेपी ने लोगों से रिवाज बदलने की अपील की थी. हिमाचल में एक चरण में ही चुनाव हुआ था। सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों, चुनाव अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में काउंटिंग हो रही है। पूरे राज्य में 59 स्थानों पर 68 केंद्र बनाए गए हैं।

Himachal Pradesh Election Result : कांग्रेस की जीत तय

हिमाचल में इस बार कांग्रेस का सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। यहां वह 40 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ रही AAP का खाता तक नहीं खुल सका। सूबे में 12 नवंबर को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें : Bhanupratappur Bypoll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर जीत की ओर सावित्री मंडावी, कांग्रेस में जश्न का माहौल

कांग्रेस के जीते प्रत्याशी आ सकते हैं रायपुर

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है लेकिन उसे विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। वहीं हिमाचल चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद वहां से विधायकों को रायपुर ले जाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के सीएम और हिमाचल के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा है कि बीजेपी कुछ भी कर सकती है। हालांकि उन्होंने कहा था कि वे किसी भी विधायक को रायपुर नहीं ले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button