Gujarat Election Result : गुजरात में रिकॉर्ड सीटों पर जीत की ओर भाजपा, इस दिन शपथ लेंगे CM भूपेंद्र पटेल

Gujarat Election Result : गुजरात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 38 काउंटिंग सेंटरों पर हो रही है। अभी बीजेपी 155 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अभी 18 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे तो आप 6 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है, यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत हासिल करनी जरूरी है। अभी तक के रुझान के अनुसार गुजरात में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : Bhanupratappur Bypoll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर जीत की ओर सावित्री मंडावी, कांग्रेस में जश्न का माहौल

Gujarat Election Result : CM भूपेंद्र पटेल ने कहा –

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, “गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।”

रिकॉर्ड जीत की ओर बीजेपी, 150 से अधिक सीट पर बढ़त

गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर नजर आ रही है। गुजरात में बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है। 2002 में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। जो गुजरात में अभी तक का बीजेपी का सबसे अच्छा प्रदर्शन माना जाता था। अब गुजरात इससे भी आगे निकलती नजर आ रही है।

Gujarat Election Result : 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

इधर बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

कांग्रेस का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है बीजेपी

गुजरात की काउटिंग में बीजेपी को अभी तक जिस तरह की बढ़त मिलती नजर आ रही है। उससे भाजपा कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब दिख रही है। गुजरात में अभी तक की सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम है, जिसे आज भाजपा तोड़ सकती है। 1985 में गुजरात में कांग्रेस ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। आज भाजपा 150 के अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

Gujarat Election Result : बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न शुरू

गुजरात चुनाव के नतीजों के खुश भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। गांधीनगर, राजकोट, अहमदाबाद सहित कई शहरों में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। दो घंटे के रुझान में भाजपा 150 सीट पर बढ़त लिए हुए है।

यह भी पढ़ें : India vs Bangladesh : बांग्लादेश से लगातार दूसरी वनडे हारने के बाद रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी सीरीज से बाहर

Gujarat Election Result : खुशी में नाचते दिखे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा की सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इससे बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने ही बन रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न का वीडियो सामने आया है। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से नाचते नजर आ रहे हैं।

गुजरात में 182 सीटें, बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी

गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें है। यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। जो 2017 के विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। दूसरे फेज में करीब 64 फीसदी तो पहले फेज में 63 फीसदी के करीब वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 19 जिले की 89 सीटों पर जबकि दूसरे फेज में 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

Related Articles

Back to top button