Bhanupratappur Bypoll Result : भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर जीत की ओर सावित्री मंडावी, कांग्रेस में जश्न का माहौल

Bhanupratappur Bypoll Result : कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर लगभग कब्जा कर चुकी है। 15वें राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 18808 वोटों से आगे चल रहीं है। अब चार राउंड की गिनती और बाकी है। वहीं भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने सातवें राउंड में पिछड़ने के बाद एक बार फिर बढ़त बना ली है। सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

यह भी पढ़ें : India vs Bangladesh : बांग्लादेश से लगातार दूसरी वनडे हारने के बाद रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी सीरीज से बाहर

Bhanupratappur Bypoll Result : कांग्रेस में जश्न का माहौल

नतीजे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कार्यकर्ता जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जनता ने एक बार फिर सरकार पर विश्वास जताया है। मनोज मंडावी ने जो क्षेत्र में काम किए हैं, जनता ने उस पर प्यार दिया।

सावित्री मंडावी ने कहा – जनता ने भरोसा जताया

कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।

Bhanupratappur Bypoll Result : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा मतगणना स्थल पीजी कालेज में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुमति प्राप्त कर्मचारी, एजेंट व अन्य व्यक्ति को ही मतगणना स्थल तक प्रवेश दिया जाएगा। बाहर से पेन, मोबाईल, केलकुलेटर तक ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया है।

यह भी पढ़ें : Forbes दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में वित्तमंत्री समेत ये 6 भारतीय शामिल, जानिए इनके रैंक

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में

– ब्रह्मानंद नेताम (भाजपा)
– सावित्री मंडावी (कांग्रेस)
– के.घनश्याम जुरी (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी)
– शिवलाल (पूडो अंबेडकराइट पार्टी)
– हीरा नेताम (राष्ट्रीय जन संघ)
– अकबर राम कोराम (सर्व आदिवासी समाज)
– दिनेश कल्लो (निर्दलीय)

Related Articles

Back to top button