Forbes दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में वित्तमंत्री समेत ये 6 भारतीय शामिल, जानिए इनके रैंक

World Most Powerful Women : दुनिया भर में भारतीयों का दबदबा कायम है। बड़ी कंपनियों के सीईओ हों या फिर शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट। सभी में भारतीय शामिल हैं। यही नहीं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में भी भारतीयों का दबदबा कायम है। Forbes की World’s 100 Most Powerful Women 2022 लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत छह भारतीय महिलाओं को जगह दी गई है। 

यह भी पढ़ें : अब आसानी से करें वोटर ID को आधार से लिंक

World Most Powerful Women : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

फोर्ब्स की World Most Powerful Women की लिस्ट में देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस बार एक स्थान ऊपर एंट्री मारी है। उन्हें 36वें पायदान पर रखा गया है। इससे पहले पिछले साल यानी 2021 की लिस्ट में सीतारमण को 37वें स्थान पर रखा गया था। जबकि, साल 2020 में वित्त मंत्री 41वीं और 2019 में 34वीं सबसे ताकतवर महिला मानी गई थीं। खास बात ये है कि भारतीय विदेश मंत्री ने लगातार चौथी बार इस लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है।

किरण मजूमदार-फाल्गुनी नायर को ये स्थान

वित्त मंत्री निर्मला के साथ जिन भारतीय महिलाओं को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया है। उनमें बायोकॉन की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की फाउंडर फाल्गुनी नायर भी शामिल हैं। लिस्ट में इन दोनों भारतीय महिलाओं को क्रमश: 72वें और 89वें स्थान पर रखा गया है। गौरतलब है कि फाल्गुनी नायर साल 2021 की लिस्ट में 88वें पायदान पर थीं। यानी वे एक स्थान नीचे खिसकी हैं, लेकिन लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

World Most Powerful Women लिस्ट में इन्हें भी जगह

निर्मला सीतारमण, किरण मजूमदार-शॉ और फाल्गुनी नायर के अलावा फोर्ब्स की लिस्ट में एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा को 53वीं रैंक दी गई है। वहीं सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चेरपर्सन माधवी पुरी बुच दुनिया की 54वीं सबसे शक्तिशाली महिला बनी हैं। लिस्ट में अगला भारतीय नाम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मंडल का है। उन्हें 67वीं सबसे ताकतवर महिला माना गया है। 

यह भी पढ़ें : क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, राजधानी रायपुर में होगा इंटरनेशनल मैच

लिस्ट में पहले पायदान पर ये नाम

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन दुनिया की सबसे ताकतवर महिला बनकर उभरी हैं। उन्हें फोर्ब्स की लिस्टमें पहले पायदान पर रखा गया है। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उर्सुला के नेतृत्व के अलावा Covid-19 महामारी से निपटने के उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें पहले नंबर पर रखा गया है। पिछले साल एमेजॉन फाउंडर जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने ये मुकाम हासिल किया था।

World Most Powerful Women : भारतवंशी कमला हैरिस तीसरे नंबर पर

इस बार की लिस्ट में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को दूसरे स्थान पर रखा गया है। दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर महिला भारतीय मूल की अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस मानी गईं हैं। गौरतलब है कि फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के 39 CEO और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 ऐसी अरबपतियों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल नेटवर्थ 115 अरब डॉलर है।

Related Articles

Back to top button