Google Analytics —— Meta Pixel

तस्करों के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पेंगुलिन की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार

Smuggling Pangulins: वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत रूप से अभियान जारी है। इसके तहत 10 दिसंबर को भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत लगभग 12 लाख रूपए की कीमत के 12.5 किलोग्राम वजनी एक जीवित पेंगुलिन (सालखपरी) को वाहन समेत जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक कांकेर राजू अगसिमनी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपूर कृष्ण जाधव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा तत्परता से की गई। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया छत्तीसगढ़ को सम्मानित, इस क्षेत्र में मिला सम्मान

गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2022 को मुखबिर के माध्यम से वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भानुप्रतापपुर खंडी नदी के पास पेंगुलिन (सालखपरी) का सौदा होने वाला है। इस सूचना के आधार पर वन कर्मचारियों ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की घेराबंदी करते हुए खण्डीनदी पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर पाया कि एक वाहन खड़ा था। वाहन के पास 02 व्यक्ति खड़े हुए थे, जिनका नाम देवानंद गोलदार ग्राम पावारास जिला सुकमा और धनवीर निवासी जेलबाड़ी सुकमा है। कर्मचारियों द्वारा वाहन का जांच कार्य व्यक्तियों के सामने किया गया। (Smuggling Pangulins)

जांच के दौरान वाहन के पीछे डिक्की में जीवित अवस्था मे एक पेंगुलिन पाया गया। पूछताछ के दौरान व्यक्तियों ने अन्य लोगों का नाम बताया जो उनके सहयोगी के रूप में वाहन के साथ कुरुसबोड़ी से भानुप्रतापपुर आए थे। साथ ही ये भी बताया कि बाकी लोगों को लगभग 01 कि.मी. दूर पर छोड़ा गया है। उनके बताए अनुसार वन कर्मचारियों द्वारा तत्काल अन्य व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया, जिन्होंने अपना नाम राजेन्द्र ठाकुर ग्राम सुकमा, साधुराम गोड़ ग्राम कुरूसबोड़ी और दसरी बाई गोड़ ग्राम कुरुसबोड़ी बताया। (Smuggling Pangulins)

मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

टीम ने सभी से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे वाहन से सभी पांचों मिलकर भानुप्रतापपुर वन्यप्राणी सालखपरी (पेंगुलिन) जो जीवित अवस्था में है, उसे विक्रय करने के उद्देश्य से लाया गया है। उनके द्वारा भानुप्रतापपुर- अंतागढ़ मार्ग पर खण्डीनदी के पास खरीददार का इंतजार कर रहे थे। इस आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वाहन और पेंगुलिन को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (Smuggling Pangulins)

Back to top button
error: Content is protected !!