Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

SBI ने FD पर मिलने वाले ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब इतना मिलेगा रिटर्न

SBI Fixed Deposit: अगर आप भी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि देश की सबसे बड़ी बैंक SBI यानी भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। SBI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 13 दिसंबर यानी आज से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में अब आपको SBI बैंक में FD कराने पर 3% से लेकर 6.75% तक ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- ये बैंक दे रहा FD पर 9 फीसदी से ज्यादा ब्याज, जानिए क्या है स्कीम

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अपनी रेपो रेट्स में 35 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी। इस वजह से ही SBI बैंक ने भी अपने FD रेट्स बढ़ाए हैं। SBI बैंक में FD पर 7 से 45 दिन में 3.00% ब्याज दर, 46 से 179 दिन में 4.50% ब्याज दर, 180 से 210 दिन में 5.25% ब्याज दर, 211 दिन से लेकर 1 साल तक 5.75% ब्याज दर, 1 साल से लेकर 2 साल से कम 6.75% ब्याज दर, 2 साल से लेकर 3 साल से कम 6.75% ब्याज दर, 3 साल से लेकर 5 साल से कम 6.25% ब्याज दर और 5 साल से लेकर 10 साल तक 6.25% ब्याज दर मिलेगा। इसी तरह कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने भी FD पर ब्याज बढ़ाया है। (SBI Fixed Deposit)

कोटक महिंद्रा बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं यस बैंक अब 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक की ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल FD शुरू की है। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी। (SBI Fixed Deposit)

Back to top button
error: Content is protected !!