21 से 23 जनवरी 2023 के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, लीक हुई वेडिंग डेट

KL Rahul Athiya Wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ जल्द सात फेरे लेने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की शादी की डेट्स भी सामने आ चुकी हैं। क्रिकेटर केएल राहुल के एक करीबी ने बताया कि अथिया और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी करेंगे। दोनों के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। इसलिए जोरों से तैयारियां चल रही है।

यह भी पढ़ें:- SBI ने FD पर मिलने वाले ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब इतना मिलेगा रिटर्न

जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी, लेकिन इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे। कपल की शादी का इंविटेशन दिसंबर के आखिरी दिनों में दे दिया जाएगा। वहीं शादी की डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। (KL Rahul Athiya Wedding) 

इधर, एक्टर सुनील शेट्टी से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि केएल राहुल और अथिया की शादी कब होगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जल्द होगी। सुनील के इस जवाब से फैंस को लग रहा था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। बता दें कि राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। (KL Rahul Athiya Wedding)

राहुल ने खास अंदाज में किया था बर्थडे विश

एक्ट्रेस अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ फिल्म में काम कर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने दो और फिल्मों में भी काम किया है, जो हैं फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में थे। बता दें कि क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिए अथिया पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। उन्होंने बर्थडे पर भी खास अंदाज में अथिया को विश किया था। (KL Rahul Athiya Wedding)

Related Articles

Back to top button