RBI से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, ऐसे उठाए फायदा
Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो अभी ही खरीद लें, क्योंकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2022-23 की अगली किश्त आज पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है। सोने का इश्यू प्राइस 5 हजार 409 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करता है। खास बात ये है कि RBI की ओर से जारी हुए गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का इस साल ये आखिरी मौका है। फिर अगले साल मार्च में ही मौका मिलेगा। अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं तो आज से 5 दिनों तक सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़ें:- रफ्तार ने ली पूरे परिवार की जान, ट्रक की चपेट में आने से पति- पत्नी समेत 4 लोगों की मौत
बता दें कि SGB को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों एनएसई और बीएसई के माध्यम से बेचा जाएगा। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला लिया है। RBI के मुताबिक ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,359 रुपए प्रति ग्राम सोना होगा। (Sovereign Gold Bond Scheme)
वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स 2022-23 सीरीज IV 06-10 मार्च 2023 के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। बॉन्ड की अवधि आठ साल की होगी, जिसमें 5वें साल के बाद समय से पहले भुनाने का विकल्प होगा, जिस तारीख को ब्याज देय होगा। एक्सपर्ट के मुताबिक फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की तुलना में एसजीबी में निवेश करना बेहतर विकल्प माना जाता है। ये योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है और RBI द्वारा रेगुलेट होती है। निवेशकों को प्रत्येक छमाही में 2.50 फीसदी प्रति वर्ष की निश्चित दर से रिटर्न मिलता है। (Sovereign Gold Bond Scheme)
जानकारी के लिए बता दें कि SGB के अलग-अलग टैक्सेशन नियम हैं। एसजीबी से होने वाला कैपिटल गेन मैच्योरिटी के समय टैक्स फ्री होता है। हालांकि निवेशक पांच साल के बाद समय से पहले एसजीबी को रिडीम कर सकते हैं। अगर आप एसजीबी को पांच से आठ साल के बीच भुनाते हैं, तो लाभ को लांग टर्म कैपिटल गेन माना जाता है। इंडेक्सेशन बेनिफिट के साथ इस पर 20.8 फीसदी टैक्स लगाया जाता है। (Sovereign Gold Bond Scheme)
जानकारी के मुताबिक निवेशक स्टॉक एक्सचेंज पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद और बेच सकते हैं। अगर एसजीबी को तीन साल से पहले बेचा जाता है तो पूंजीगत लाभ निवेशक की आय में जोड़ा जाता है और लागू आयकर स्लैब के आधार पर कर लगाया जाता है। इसके अलावा तीन साल के बाद स्टॉक एक्सचेंज पर एसजीबी बेचने पर निवेशकों द्वारा अर्जित पूंजीगत लाभ लंबी अवधि के होते हैं और इंडेक्सेशन लाभ के साथ 20 फीसदी पर कर लगाया जाता है। (Sovereign Gold Bond Scheme)
RBI ने जारी की थी 10 किस्त
आप इस स्कीम में मिनिमम एक ग्राम गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के 2021-22 सीरीज में कुल 10 किस्त जारी की गई थी। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने कुल 12991 करोड़ रुपए का बॉन्ड जारी किया गया था। अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास मौका है, आप 20 जून से सस्ता गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। आप गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है। सोने की भौतिक मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले गोल्ड बांड योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी। (Sovereign Gold Bond Scheme)



