Google Analytics —— Meta Pixel

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, PM मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: 25 दिसंबर यानी आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती है। इसलिए दिल्ली स्थित अटल स्मारक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी। उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इससे पहले PM मोदी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है। 

यह भी पढ़ें:- अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति ने मनाया उपभोक्ता दिवस, बांटे राशन, पुस्तक-कॉपी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न  अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। CM बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने  के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। CM बघेल ने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किए जाएंगे। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल को किया नमन 

वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राज्यपाल उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

25 दिसंबर 1924 में ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2004 में एनडीए की हार तक इस पद पर बने रहे। वहीं 16 अगस्त 2018 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। (Atal Bihari Vajpayee Jayanti)

Back to top button
error: Content is protected !!