Google Analytics —— Meta Pixel

Whatsapp में अब मिलेंगे ये 5 नए फीचर्स, अपडेट नहीं किया तो जल्दी करें…

नेशनल न्यूज : वाट्सएप में हमेशा से ही धीरे-धीरे नए फीचर शामिल होते रहे हैं। अब इस प्लेटफॉर्म में और भी नए फीचर्स शामिल होने जा रहे हैं, जिनमें लास्ट सीन, नया डिसअपीयरिंग फीचर्स और ग्रुप इंफो पेज को रिडिजाइन तक शामिल है। आज हम आपको आने वाले 5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसके साथ ही यूजर्स हाई रेजोल्यूशन की फोटो व वीडियो भेज सकेंगे। इन फीचर्स को WABetaInfo ने स्पॉट किया और उनकी जानकारी साझा की है, जबकि कुछ पर तो टेस्टिंग शुरू भी हो चुकी है। हालांकि इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा, उसकी कोई सही जानकारी नहीं दी है।

नया डिसअपीयरिंग चैट्स फीचर

जल्द ही यूजर्स को नया डिसअपीयरिंग चैट्स फीचर मिलेगा। WABetaInfo के मुताबिक, यह मोड वन एंड वन और ग्रुप चैट्स पर लागू होगा।यह फीचर वर्तमान में मौजूद डिसअपीयरिंग मैसेज का अपडेट फीचर होगा, जिसमें कई नए चीजें नजर आएंगी। यह फीचर्स प्राइवेसी सेटिंग्स के अंदर प्राप्त होगा। इसे एक्टीवेट करने के बाद यूजर्स द्वारा भेजे गए मैसेज ऑटोमैटिक कुछ समय बाद डिलीट हो जाएंगे।

चुनिंदा कॉन्टैक्ट से लास्ट सीन हाइड

वर्तमान में लास्ट सीन हाइड करने का ऑप्शन मौजूद है, लेकिन नया लास्ट सीन हाइड फीचर यूजर्स को कुछ चुनिंदा कॉन्टैक्ट से लास्ट सीन हाइड करने का विकल्प देगा। इस फीचर को WABetaInfo ने स्पॉट किया था और यह जल्द ही स्टेबल वर्जन में दस्तक देगा। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में My contacts except नाम का नया विकल्प मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जानें…इस सिस्टम से चोरी हुई ज्वैलरी मिल जाएगी वापस

तस्वीर को स्टिकर बना सकेंगे

वॉट्सऐप पर त्यौहार आते ही यूजर्स लेटेस्ट और अनोखे स्टिकर्स डाउनलोड करने लग जाते हैं. लेकिन जल्द ही यूजर्स को एक नया फीचर प्राप्त होगा, जिसकी मदद से वे किसी भी तस्वीर को स्टिकर में तब्दील कर सकेंगे। यह नया फीचर कैप्शन बार में नजर आएगा, जो फोटो को सेंड करने के दौरान नजर आता है।यह फीचर अभी परीक्षण के चरण से गुजर रहा है।

कम इंटरनेट में होगा काम

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप हैवी फाइल्स वाले वीडियो और फोटो को कंप्रेस कर देता है, ताकि यूजर्स कम इंटरनेट खर्च करके आसानी से सेंड कर सके।लेकिन कई बार यूजर्स को फोटो व वीडियो हाई रेजोल्यूशन में भेजने की जरूरत पड़ जाती है।ऐसे में यूजर्स को दूसरे ऐप्स जैसे टेलीग्राम आदि का सहारा लेना पड़ जाता है। व्हाट्सएप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ने जा रहा है, जिसकी मदद से हाई रेजोल्यूशन के वीडियो और फोटो भेज सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  नया LPG कनेक्शन लेने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा एजेंसी, ऐसे घर बैठे आएगा सिलेंडर

इमोजी और स्टिकर भी लगाने का ऑप्शन

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी न्यू ग्रुप आइकन एडिटर फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर को यह यूजर्स को तुरंत ग्रुप के लिए आइकन तैयार करने में मदद करेगा और इसके लिए किसी इमेज की जरूरत नहीं होगी।साथ ही आइकन के बैकग्राउंड का भी कलर चुन सकेंगे। इसमें इमोजी और स्टिकर भी लगाने का ऑप्शन मिल सकता है।नए डिजाइन के तहत यूजर्स को चैट्स के लिए बड़े आइकन प्राप्त हो सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!