Google Analytics —— Meta Pixel

हर युग में कबीर की प्रासंगिकता, नवा रायपुर में होगी कबीर शोध संस्थान की स्थापना: CM

CM Bhupesh on Kabir: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कबीर की प्रासंगिकता हर युग में है। कबीर साहेब का योगदान समाज में अतुलनीय है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों का पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिकार किया और बताया कि प्रेम, सौहार्द्र, आपसी भाईचारे और मनुष्यता से बड़ी कोई दूसरी चीज नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आशय के विचार बालोद जिले के विकासखंड डौंडीलोहारा के भालूकोन्हा गांव में आयोजित सतगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से बन रही प्रदेश की एक नई पहचान, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में नवा रायपुर में कबीर शोध संस्थान की स्थापना के साथ ही भालुकोन्हा स्थित कबीर आश्रम परिसर में सत्संग भवन, ध्यान केंद्र और सौंदर्यीकरण के लिए 30 लाख रूपये, अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपये और CC रोड निर्माण समेत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और अंधविश्वासों, जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय की विषंगतियों का प्रतिकार करने का साहस सिर्फ कबीर में ही था। (CM Bhupesh on Kabir)

उन्होंने कहा कि अगर हम सद्गुरू के बताए रास्ते पर चलते हैं तो निश्चित रूप से हमारा जीवन सफल हो जाएगा। CM बघेल ने कहा कि संत कबीर के विचारों का ही प्रताप है कि आज हर जाति और धर्म के लोग कबीरपंथी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कबीर साहेब से प्रेरणा लेकर राज्य की जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था के अलावा जरूरतमंदों के लिए दो जून की रोटी की व्यवस्था जैसे कई जनहितैषी कार्य किया है। (CM Bhupesh on Kabir)

राज्य में गौमाता की सेवा सुनिश्चित करने और इसके माध्यम से आमजनता की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए गौठान का निर्माण किया है। इसके माध्यम से हम 02 रूपए किलो में गोबर खरीदी, 4 रूपए लीटर में गोमूत्र खरीदी जैसे उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, किसान न्याय योजना, लघु वनोपजों की खरीदी योजनाओं के माध्यम से राज्य में आम नागरिकों, किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का कार्य कर रहे हैं। (CM Bhupesh on Kabir)

समारोह को संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संत निष्ठा साहेब समेत अन्य संतों ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल पर चंदन के पौध का रोपण भी किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, संत निष्ठा साहेब, आचार्य मंगल साहेब, संत गुरूभूषन साहेब समेत अन्य संत और अतिथिगण उपस्थित थे। (CM Bhupesh on Kabir)

Back to top button
error: Content is protected !!