Google Analytics —— Meta Pixel

बैंक ऑफ इंडिया दे रहा FD पर ज्यादा ब्याज, जानिए क्या है स्कीम

BOI Fixed Deposit: अगर आप भी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 10 जनवरी 2023 से 2 करोड़ से कम की 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद सीनियर सिटीजन को हर साल 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर की सौगात दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक इस रिविजन के बाद बैंक अपने जनरल कस्टमर्स के लिए 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर हर साल 7.05% ब्याज दर दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए बैंक अपनी 444 दिनों की FD पर 7.55% और 2 से 5 साल से कम तक की समय अवधि वाली FD पर हर साल 7.25% की ब्याज दर देगा। जनरल कस्टमर्स के लिए 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली अन्‍य फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 3% से 6.75% के बीच हैं। रिवाइज्ड ब्‍याज दरें डोमेस्टिक, NRO और NRE डिपॉजिट्स के लिए लागू हैं। वहीं BOI के पहले बीते दिनों PNB, BOB, ICICI, यस बैंक समेत कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि पिछले साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। (BOI Fixed Deposit)

रिजर्व बैंक ने पिछले साल यानी 2022 की मई में रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद से अब तक RBI रेपो रेट को 2.25% तक बढ़ा चुका है। इसके बाद से ही बैंक ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं। पिछले साल 7 दिसंबर को RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी पॉलिसी मीटिंग के दौरान की गई थी। RBI ने उस समय रेपो रेट को 0.35% बढ़ाया था। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी। (BOI Fixed Deposit)

Back to top button
error: Content is protected !!