Google Analytics —— Meta Pixel

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का पहला मुकाबला कल, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND VS NZ ODI: श्रीलंका से T-20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 T-20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका पहला मैच कल दोपहर 1.30 बजे से हैदराबाद में खेला जाएगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 21 जनवरी को रायपुर में खेल जाएगा। जबकि तीसरा मुकाबला 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। वहीं T-20 की बात करें तो पहला मुकाबला 27 जनवरी को रांची में, 29 जनवरी को लखनऊ में और 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका, इन जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

वनडे टीम में राहुल की जगह ईशान किशन और केएस भरत को मौका दिया गया है। जबकि T-20 में पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया है। वनडे टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का नाम शामिल है। वहीं T-20 में हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्‌डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार शामिल है। (IND VS NZ ODI)

वहीं न्यूजीलैंड बोर्ड ने भी भारत के खिलाफ T-20 सीरीज की टीम घोषित कर दी है। लिमिटेड ओवर्स के कप्तान केन विलियमसन और टेस्ट कप्तान टिम साउदी सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। लेफ्ट आर्म स्पिनर मिचेल सैंटनर दोनों की गैरमौजदूगी में कप्तानी करेंगे। 3 T-20 मैचों की सीरीज 27 जनवरी से शुरू होगी। विलियमसन और साउदी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। (IND VS NZ ODI)

इन प्लेयर्स को नहीं किया गया शामिल

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 4 प्रमुख प्लेयर्स को टीम में शामिल नहीं किया है। विलियमसन, साउदी के अलावा, ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशाम भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इनके अलावा मार्टिन गप्टिल को टीम से बाहर किया गया है। काइल जेमिसन, मैट हेनरी, एडम मिल्न और बेन सीयर्स इंजरी के चलते सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 10 T-20 खेले हैं। 8 में जीत मिली, एक हारा और एक मैच बेनतीजा रहा है। (IND VS NZ ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!