Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय टीम में हुई रवींद्र जडेजा की वापसी, 9 फरवरी से शुरू होने वाले टेस्ट में लेंगे हिस्सा

Ravindra Jadeja: वनडे, T-20 के बाद अब बारी असली टेस्ट की है। भारतीय टीम अब अपने मिशन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर रहेगी। ICC टेस्ट रैंकिंग की टॉप की दो टीमें आमने-सामने होने जा रही है। ऐसे में अब सभी की निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर रहेगी। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में 9 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच भारतीय टीम के लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

यह भी पढ़ें:- अब बिना डर के फसलों की देख-रेख कर सकेंगे किसान, CM ने उपलब्ध करावाएं 33 सोलर हाईमास्ट लाइट

वे कल यानी गुरुवार से ही टीम के साथ नागपुर में प्रैक्टिस के लिए जुट गए हैं। बता दें कि नागपुर में 2 से 6 फरवरी तक टीम इंडिया का छोटा प्रैक्टिस कैंप लगा है, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल सभी शामिल होंगे। जडेजा भी अब इस स्क्वॉड का हिस्सा हो गए हैं। रवींद्र जडेजा को बेंगलुरु स्थित NCA ने बुधवार को फिटनेट टेस्ट पास करने का सर्टिफिकेट दिया था। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद BCCI ने उन्हें टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस कैंप जॉइन करने की परमिशन दे दी है। जडेजा ने आखिरी बार अगस्त 2022 में एशिया कप के दौरान भारत के लिए क्रिकेट मैच खेला था। (Ravindra Jadeja)

एशिया कप में ही उन्हें घुटने में चोट लगी। सर्जरी के जरिए उनका ट्रीटमेंट हुआ, जिस कारण उन्हें 5 महीनों के लिए मैदान से दूर रहना पड़ा। इंजरी से जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप मिस किया। साथ ही बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन सके। इधर, सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर चल रहे भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी बॉलिंग शुरू कर दी है। वह भी फिटनेस वापस पाने के लिए NCA में ही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है। (Ravindra Jadeja)

अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट के लिए बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं एक फरवरी को ही NCA में टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर को पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं बताया था। वह पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे, लेकिन 17 फरवरी से दिल्ली में शुरू होने वाले दिल्ली टेस्ट के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। इंजरी से पूरी तरह रिकवर होने के बाद 34 साल के जडेजा ने 24 जनवरी को सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेला। इस मैच में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 41.1 ओवर बॉलिंग की। पहली पारी में तो उन्हें एक ही विकेट मिला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 7 विकेट झटक लिए। (Ravindra Jadeja)

उन्होंने बैटिंग करते हुए 23 और 15 रन की पारियां खेल खुद को मैच के लिए तैयार साबित किया। रवींद्र जडेजा भारत के लिए टेस्ट मैच में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। भारत के लिए अब तक खेले 60 टेस्ट में उन्होंने 2523 रन बनाने के साथ 242 विकेट भी लिए हैं। वहीं भारत में खेले 36 टेस्ट में उन्होंने 1457 रन बनाने के साथ 172 विकेट लिए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के लिए जडेजा बहुत अहम रहेंगे। (Ravindra Jadeja)

ऑस्ट्रेलिया इस वक्त ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है। वहीं टीम इंडिया इस रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आ चुकी है और अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से शुरू होगा। दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से खेला जाएगा। तीसरा मैच एक मार्च से शुरू होगा, जो धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 9 मार्च से शुरू होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज को भारत अगर 4-0 से जीत जाती है तो टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।

पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (कीपर), केएस भरत (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनाडकट का नाम शामिल है। वहीं 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू होने वाले T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय वूमेंस टीम ने भी कमर कस लिया है। हालांकि वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम ट्राई सीरीज का खिताब नहीं जीत पाई। साउथ अफ्रीका में चल रहे वूमेंस T-20 ट्राई सीरीज के फाइनल में भारतीय टीम को मेजबान साउथ अफ्रीका ने हरा दिया और सीरीज पर कब्जा कर लिया। (Ravindra Jadeja)

Back to top button
error: Content is protected !!