Google Analytics —— Meta Pixel

राजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ, राजिम धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समाग़म का केंद्र : भूपेश बघेल

Maghi Punni Mela Rajim :  छत्तीसगढ़ का प्रयाग राज कहे जाने वाले पवित्र त्रिवेणी संगम राजिम के तट पर 5 फरवरी से 18 फरवरी तक 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 का  आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। 

यह भी पढ़ें : Maghi Punni Mela Rajim : महानदी मैय्या की महाआरती में शामिल हुए सीएम, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन, गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ,राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ,सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव सहित साधु-संतों की गरिमामयी मौजूदगी रही। इसके पूर्व मुख्य्मंत्री ने भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन और महानदी की आरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राजिम एक शहर नहीं बल्कि आध्यात्म, धर्म और संस्कृति का परिचायक है। मेले स्थल को स्थायित्व प्रदान करने के लिए 54 एकड़ जमीन सामाजिक एवं धार्मिक कार्य के लिए आरक्षित किया गया है। जिनका तेजी से विकास किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम की भव्यता देखते ही बनती है। क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है यह शहर ही नहीं बल्कि धार्मिक, अध्यात्मिक और सांस्कृतिक का एक संगम है।

उन्होंने कहा कि यहा का बहुत ही मनोहारी दृश्य है। हमारी सरकार के आते ही सबसे पहला विधेयक राजिम माघी पुन्नी मेला का प्रस्तुत हुआ। राज्य में धान खरीदी में हर वर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। यहां जंगल भी है और 65 प्रकार यह लघु वनोपज की बिक्री हो रही है यह देश में सर्वाधिक है। अब यहां की बहने गोबर पेंट निर्माण करेगी। गरियाबंद जिले में 3 प्राकृतिक पेंट की इकाइयों खोली जाएगी। राज्य में बिजली का उत्पादन भी शुरुआत हो गया है। ज़िले में भी जल्दी होगा। राज्य में 10 हजार को गोठान बनाया गया है। अब खाद भी यहां के लोग बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य भारत भर में दिया जा रहा है।शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। यहां की संस्कृति सुंदर है। लोग आपस में मिल जुल कर रहते हैं। वास्तव में छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। आज यहां के अन्नदाता और गोपालक दोनों खुश है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए धर्मस्व मंन्त्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं जिला प्रशासन को बधाई दी

उन्होंने कहा कि, भगवान राम ने सबसे ज्यादा समय वनवासकाल में छत्तीसगढ़ में बिताया। राजिम से लेकर शिवरीनारायण तक कमल क्षेत्र कहलाता है। उन्होंने रामवनगमन पथ पर कहा कि 9 जगहों को विकसित किया जा रहा है। इसमें राजिम महत्वपूर्ण पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने कहा की राजिम को सवारने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा  रहा है। उन्होने कहा कि हमारी नीति और योजनाओं से छत्तीसगढ़ की किसान समृध्दि की ओर बढ़ रहे है। आज राज्य की संस्कृति, खानपान रहन-सहन और व्यंजन का भी सम्मान हो रहा है।

इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रजध्वज साहू ने कहा की हर वर्ष आयोजन को बेहतर रुप देने का प्रयास रहता है। जिसमें हम सफल हो रहे है। पिछले वर्ष लक्ष्मण झुला की सौगात अंचल वासियों को मिला है। इससे बारह महिना भगवान कुलेश्वरनाथ का दर्शन होगा। राम वन गमन पथ के लिए 19 करोड रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।नए मेला स्थल को स्थायी तौर पर विकसित किया जा रहा है। 3.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए 41 करोड़ की स्वीकृति आपसे मिली है। यहां 2 करोड़ रुपए का घाट के लिए राशि स्वीकृत किया गया है। यहाँ अब मुरुम नही बल्कि रेत से ही सड़कें बनाई गई है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने राजिम माघी पुन्नी को मूल स्वरूप में लाने के लिए विधेयक प्रस्तुत किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने राजिम माघी पुन्नी के बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी।

अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि छतीसगढिया की आज विशेष पहचान बनी है। मुख्यमंत्री ने राज्य की संस्कृति को स्थापित किया है। राजिम आज अपने मूल स्वरूप में दिख रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र है।। राम वन गमन पथ के लिए 197 करोड़ रुपये स्वीकृति दी है। चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम में भगवान राम की भव्य अप्रतिमा लगाई गई है।

इस अवसर पर राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा की धर्म नगरी और छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के नाम से मशहूर राजिम की कीर्ति देश दुनिया मे फैली है। उन्होंने यहां की मान्यता के संदर्भ में जानकारी दी। राजिम में राम वन गमन पथ निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए आभार ब्यक्त किया। साथ ही मेला के दौरान 15 दिनों के लिए शराब बंदी के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया।

सिहावा विधायक श्रीमति लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप राजिम को भव्य रूप देने में हमारी सरकार ने कोई कसर नही छोड़ा है। आज राजिम की भव्यता देखते ही बनती है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने मेला आयोजन सम्बन्धी जानकारी दी। इस अवसर पर गरियाबंद व धमतरी जिले के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिकगण मौजूद थे।

Maghi Punni Mela Rajim का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ

Back to top button
error: Content is protected !!