Google Analytics —— Meta Pixel

एक्सिस बैंक दे रहा FD पर ज्यादा ब्याज, जानिए क्या है स्कीम

Axis Bank Fixed Deposit: अगर आप भी FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। इससे एक्सिस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। दरअसल, बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। अब एक्सिस बैंक में FD कराने पर 3.50 से लेकर 7.26% तक का ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

एक्सिस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक FD पर नई ब्याज दरें 11 फरवरी से लागू होंगी। एक्सिस बैंक ने ये अनाउंसमेंट RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी करने के बाद की है। RBI ने 8 फरवरी को रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही अब रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.5% हो गई है। नई ब्याज दरों के मुताबिक अगर अब आप एक्सिस बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। 2 साल की FD पर बैंक सबसे ज्यादा 7.26% का ब्याज देगा। इसके अलावा 3 और 5 साल की FD पर 7-7% ब्याज मिलेगा। (Axis Bank Fixed Deposit)

एक्सिस बैंक में आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 7 से 45 दिन में 3.50% दिया जाएगा। वहीं 46 से 60 दिन में 4.00%, 61 दिन से 6 महीने में 4.75%, 6 महीने से 9 महीने में 5.75%, 9 महीने से 1 साल तक में 6.00%, 1 साल से 1 साल 24 दिन में 6.75%, 1 साल 25 दिन से 13 महीने में 7.10%, 13 महीने से 2 साल में 6.75%,2 साल से 30 महीने में 7.26% और 30 महीने से 10 साल में 7.00% दिया जाएगा।

बता दें कि FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। ऐसे में FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को ‘इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज’ माना जाता है। इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या TDS के तहत चार्ज किया जाता है। जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है तो उसी समय TDS काट लिया जाता है। (Axis Bank Fixed Deposit)

अगर आपकी कुल आय एक साल में 2.5 लाख रुपए से कम है तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर TDS नहीं काटता है। हालांकि इसके लिए आपको फॉर्म 15G या 15H जमा करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप TDS बचाना चाहते हैं तो फॉर्म 15G या 15H जरूर जमा करें। अगर सभी FD से आपकी इंटरेस्ट इनकम एक साल में 40 हजार रुपए से कम है तो TDS नहीं काटा जाता है। वहीं अगर आपकी ब्याज आय 40 हजार रुपए से ज्यादा है तो 10% TDS काटा जाएगा। पैन कार्ड नहीं देने बैंक 20% काट सकता है।

40 हजार से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर TDS काटने की ये लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। अगर बैंक ने आपकी FD इंटरेस्ट इनकम पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए TDS को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। ऐसे में ये FD करने के लिए सबसे अच्छा मौका है। आप चाहे तो घर के दूसरे सदस्यों का FD कराकर उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी आगे की जिंदगी भी अच्छी और सुरक्षित रहेगी। (Axis Bank Fixed Deposit)

Back to top button
error: Content is protected !!