छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

Heat Increased in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते से ही गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। उत्तर-प‌श्चिमी हवा की वजह से दिन और रात के तापमान में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दिन में तेज धूप के साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अब रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरेगा। इससे गर्मी से राहत रहेगी।

यह भी पढ़ें:- तुर्किये और सीरिया में नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, 28 हजार से ज्यादा की मौत

इधर, प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी का आखिरी दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में जितनी बढ़ोतरी होनी थी, वह हो चुकी है। रविवार-सोमवार से तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा। पारा गिरने से गर्मी से राहत रहेगी। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। ये सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। (Heat Increased in Chhattisgarh)

ये तापमान फरवरी में अधिकतम तापमान के सालाना उच्चतम स्तर के करीब है। पिछले एक दशक में फरवरी में सबसे ज्यादा तापमान 2016 में 37.1 डिग्री 21 फरवरी को रिकॉर्ड किया गया। दूसरा उच्चतम तापमान 2021 में 28 फरवरी को 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में भी पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया। ये भी नार्मल से पांच ज्यादा है। अंबिकापुर, पेंड्रा रोड, दुर्ग और राजनांदगांव में भी दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा। (Heat Increased in Chhattisgarh)

मौसम विज्ञानी ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से रात के तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहा। अब तापमान गिरेगा। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने की संभावना है। 12 फरवरी यानी रविवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी। अगले तीन दिनों में पारा चार डिग्री तक गिर सकता है। जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान गिरावट शुरू हो गई है। सभी जगह पारा सामान्य से एक-दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में 17, बिलासपुर में 14.5, पेंड्रारोड में 14.8 और अंबिकापुर में 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सभी जगह तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री ज्यादा है।

छत्तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान जशपुर के डूमरबहार 9.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कल से हल्के बादल भी रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकमत तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बता दें कि दिसंबर और जनवरी में ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई थी, जिससे कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए थे। हालांकि फरवरी का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड कम हो गई और गर्म बढ़ गई है, जिससे लोगों को पंखा और कुलर का सहारा लेना पड़ रहा है। (Heat Increased in Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button