Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी तेज, CM भूपेश ने लिया जायजा

Congress Maha Adhiveshan: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारी जोरो पर है। इसी बीच नवा रायपुर में होने वाले इस महाअधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, AICC महासचिव सैयद नासीर हुसैन समेत कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 570 से ज्यादा BJP नेताओं पर FIR दर्ज, चक्काजाम करने पर एक्शन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही महाधिवेशन में पहुंचने वाले डेलीगेट्स के रुकने की व्यवस्था और डोम को लेकर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्देश देते नजर आए। आयोजन स्थल पर वाहनों की संख्या कम हो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा बसों का उपयोग किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन होने जा रहा है। 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। (Congress Maha Adhiveshan)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में दो लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय हुआ है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में रविवार को हुई पब्लिक मीटिंग कमेटी की बैठक में ये तय हुआ है। ये जनसभा रायपुर के जोरा में कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित मैदान में होगी। बैठक के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि महाअधिवेशन के बाद होने वाली आम सभा को लेकर एक बैठक हुई है। इसमें सभी जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि वह सोमवार को अपने-अपने जिलों में बैठक लें। कोशिश करें कि अपने-अपने जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को आमसभा में लाया जाए। (Congress Maha Adhiveshan)

उन्होंने कहा कि करीब 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। महाधिवेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इस महाधिवेशन में देश भर से कई VVIP आएंगे। इनकी सुरक्षा भी जरूरी है। बैठक के दौरान देशभर से आए प्रतिनिधियों, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों और आमंत्रित लोगों को तय व्यवस्था के तहत बैठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी गई जो जनसभा के पांडाल में बैठक व्यवस्था से लेकर विभिन्न स्तर के नेताओं के स्वागत और उन्हें व्यवस्था के तहत बैठाने के लिए टीम को तैनात किया जाएगा। (Congress Maha Adhiveshan)

वहीं कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हम आगामी चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हैं, ताकि यहां से संदेश और माहौल जाए। हम दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल हों। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए IG आरिफ शेख सुरक्षा प्रभारी रहेंगे। 10 IPS को सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली  है। जबकि तीन DIG भी तैनात रहेंगे। छत्तीसगढ़ में करीब 10 हजार प्रतिनिधि आएंगे। अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आएंगे। (Congress Maha Adhiveshan)

Back to top button
error: Content is protected !!