Google Analytics —— Meta Pixel

अगर आप भी बनवाने जा रहे हैं पासपोर्ट तो पढ़ें खबर, केंद्र सरकार ने फर्जी वेबसाइटों के लिए जारी किया अलर्ट

Passport Services Alert : अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपको केंद्र सरकार के इस अलर्ट के बारे में जरूर जानना चाहिए वर्ना परेशानी में आ सकते हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को चेतावनी दी कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की तलाश कर रहे लोग फर्जी वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन के झांसे में ना आएं। एक सरकारी अलर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कई फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स आवेदकों से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। और भारी शुल्क भी वसूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Holi 2023 : छत्तीसगढ़ में पालक, लाल साग, हल्दी और फूलों से हर्बल गुलाल बना रहीं महिलाएं, जानें इसकी खासियत

Passport Services Alert : फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं

अलर्ट में कहा गया है, मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कई फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन आवेदकों से डेटा एकत्र कर रहे हैं। और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने और पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए मिलने का समय निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त भारी शुल्क भी वसूल रहे हैं। इनमें से कुछ फर्जी वेबसाइट ओआरजी डोमेन नाम से पंजीकृत हैं, कुछ आईएन और कुछ डॉट कॉम के नाम से रजिस्टर्ड हैं।

Passport Services Alert : इन फर्जी वेबसाइट के नाम हैं

www.indiapassport.org
www.online-passportindia.com
www.passportindiaportal.in
www.passport-india.in
www.passport-seva.in
www.applypassport.org और इसी तरह के कुछ और फर्जी वेबसाइट।

अलर्ट में आगे कहा गया, इसलिए भारतीय पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है। वे धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर न जाएं या पासपोर्ट सेवाओं से संबंधित भुगतान न करें वर्ना उनको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें : इंडियन आर्मी ने अग्निपथ योजना में किया बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन, रजिस्‍ट्रेशन शुरू जल्द करें Apply

भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट

पासपोर्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पासपोर्टइंडियाडॉटजीओवीडॉटइन है जिसका लिंक ये है- www.passportindia.gov.in

पासपोर्ट सेवाओं के लिए सरकारी आधिकारिक ऐप भी है

वैकल्पिक रूप से, आवेदक आधिकारिक मोबाइल ऐप एमपासपोर्ट सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। जिसे एंड्रॉइड और आईओएस एप्लिकेशन स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!