Google Analytics —— Meta Pixel

समुद्र में डूबी शरणार्थियों से भरी हुई नाव, एक नवजात सहित 33 की मौत

Italy Boat Accident: इटली में बड़ा नाव हादसा हुआ है, जहां के कैलाब्रिया कोस्ट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव डूब गई। हादसे में एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत हो गई है। ये शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्टेकाटो डी कट्रो बीच पर 33 शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि नाव में 100 रिफ्यूजी मौजूद थे, जो गैरकानूनी तरीके से यूरोप जा रहे थे। इनमें से 50 को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक तुर्किये से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के रिफ्यूजी पानी के रास्ते इटली जा रहे थे, तभी खराब मौसम के चलते नाव किसी चट्टान से टकरा गई और दो हिस्सों में टूट गई।

यह भी पढ़ें:- नारायणपुर में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद, DGP ने जवानों से की मुलाकात

बता दें कि समुद्र के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए इटली मेन लैंडिंग पॉइंट है। नाव से इटली में हर साल एक लाख से ज्यादा शरणार्थी आते हैं। इस रास्ते को मेडिटेरियन रूट कहा जाता है। ये दुनिया का सबसे खतरनाक रूट है। कुछ मॉनिटरिंग ग्रुप्स के मुताबिक 2014 के बाद से इस रूट पर 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। या फिर वो लापता हो गए हैं। वहीं लैटिन अमेरिकी देश बहामास के दक्षिणी द्वीपों के पास एक नाव समुद्र में डूबने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। प्रवासियों को ले जा रही नाव समुद्र में पलट गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 25 लोगों को बचा लिया था। (Italy Boat Accident)

इधर, ग्रीस में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां शरणार्थियों की एक नौका कारपाथोस द्वीप के पास एजियन सागर में डूब गई। नाव पर करीब 80 लोग सवार थे। इसमें 29 लोगों को बचा लिया गया था। बता दें कि अलग-अलग देशों के बॉर्डरों से जुड़े पानी के रास्तों के जरिए रिफ्यूजी यात्रा करते हैं। साथ ही एक देश से दूसरे देश में पहुंचने की कोशिश करते हैं। हालांकि वे हर बार सही से नहीं पहुंच पाते। समुद्री रास्तों में आए दिन नाव पलटने की खबरें सामने आती रहती है, जिससे कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती हैं। (Italy Boat Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!