Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने बेलगावी को दी करोड़ों की सौगात, खड़गे को बताया रिमोट कंट्रोल

PM on Kharge: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बहु-विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही पुनर्विकसित बेलगावी रेलवे स्टेशन भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल हमारे देश में, कर्नाटक में स्टार्टअप्स की बहुत चर्चा होती है। मगर हम देखें तो बेलगावी में तो 100 साल पहले ही स्टार्टअप्स की शुरूआत हो गई थी और तभी से बेलगावी अनेक प्रकार की उद्योग के लिए इतना बड़ा बेस बन गया है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने किया हवाईअड्डे का उद्घाटन, कहा- ये सिर्फ एयरपोर्ट नहीं सपनों की नई उड़ान

उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है उनसे बेलगावी की विकास में नई गति आएगी। सैंकड़ों करोड़ रुपए के परियोजनाओं कनेक्टिविटी, पानी की व्यवस्था से जुड़े हैं। आप सभी को इन सभी विकास की योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज का बदलता हुआ भारत हर वंचित को वरीयता देते हुए एक के बाद एक विकास के काम कर रहा है। हमारे देश में दशकों तक छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया, अब यही छोटे किसान BJP सरकार की प्राथमिकता हैं। इन छोटे किसानों के खातों में अब तक 2.5 लाख करोड़ रुपया जमा किया जा चुका है। (PM on Kharge)

PM मोदी ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश लगातार कृषि में एक सार्थक बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। BJP सरकार में हम कृषि को आधुनिकता से जोड़ रहे हैं। कृषि को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। साल 2014 में भारत का कृषि का बजट 25 हजार करोड़ था। इस बार हमारा कृषि बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। हमने तकनीक पर बल दिया जिसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर जन-धन बैंक खाते ना होते, मोबाईल कनेक्शन ना बढ़ता, आधार ना होता तो क्या ये सब संभव हो पाता। (PM on Kharge)

PM ने कहा कि खेती हो, इंडस्ट्री हो, पर्यटन हो, बेहतर शिक्षा हो या फिर बेहतर स्वास्थ्य हो, यह सब अच्छी कनेक्टिविटी से और सशक्त होते हैं। इसलिए बीते वर्षों से हम कर्नाटक की कनेक्टिविटी पर बहुत अधिक फोकस कर रहे हैं। कर्नाटक में 2014 से पहले के 5 वर्षों में रेलवे का बजट कुल मिलाकर 4 हजार करोड़ रुपए था जबकि इस वर्ष कर्नाटक में रेलवे के लिए 7,500 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस समय कर्नाटक में रेलवे के 45 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। (PM on Kharge)

सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी का बहुत सम्मान करता हूं। अभी कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा था, वो सबसे सीनियर नेता हैं। वहां धूप थी, लेकिन धूप में छतरी का सौभाग्य उनको नसीब नहीं हुआ, बल्कि छाता किसी और के लिए लगा था। ये देख कर जनता समझ रही है कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है। कांग्रेस के लोग सोचते हैं कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक उनकी दाल नहीं गलने वाली। इसलिए सभी बोल रहे हैं कि ‘मरजा मोदी’, ‘मरजा मोदी’। कुछ लोग कब्र खोदने में लग गए हैं, कह रहे हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। मगर देश कह रहा है कि ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’। (PM on Kharge)

Back to top button
error: Content is protected !!