Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की हुई बैठक, 18 मार्च को सामूहिक विवाह करवाने का फैसला

Sahu Sangh Meeting: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रधान कार्यालय टिकरापारा रायपुर में आवश्यक बैठक रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू,शहर जिला साहू संघ रायपुर के अध्यक्ष केशव राम साहू की उपस्थिति में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि आगामी कर्मा जयंती कार्यक्रम 18 मार्च को होगा। आदर्श सामूहिक विवाह, कर्मा मंदिर प्रांगण कर्माधाम कृष्णानगर रायपुर में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने बेलगावी को दी करोड़ों की सौगात, खड़गे को बताया रिमोट कंट्रोल

प्रदेश साहू संघ और शहर जिला साहू संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में साप्ताहिक कर्मा जयंती समारोह दिव्य और भव्य रूप से मनाया जाएगा। सात दिन तक कर्मा महायज्ञ यज्ञकुंड के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो नारायण लाल साहू के नेतृत्व में होगा। 11 मार्च से 17 मार्च तक संध्या सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम निश्चित किया गया है।11 मार्च को पंडवानी संगीतमय प्रस्तुति रामप्रसाद द्वारा होगा। 12 मार्च को भजन मंडली,कायाखंड बेमेतरा जिले का होगा। 13 मार्च को संगीतमय भजन गायन गुरुशरण द्वारा संपन्न होगा। (Sahu Sangh Meeting)

14 मार्च को कुलदेव कुलेश्वर महादेव कथा देवी भूमिका धमतरी द्वारा आयोजित है। 15 मार्च को कर्मा चरित कथा संगीतमय प्रस्तुति होगा। 16 मार्च को रामचरित कथा संगीतमय त्रिभुवन,मानस मर्मज्ञ द्वारा होगा। 17 मार्च को प्रकाण्ड विदुषी यामिनी दीदी द्वारा कर्मा कथा संगीतमय होंगे। 17 मार्च को दोपहर दो बजे प्रदेश और रायपुर शहर के युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बाइक रैली होंगे। 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा तेलघानी नाका रायपुर से प्रदेश कार्यालय टिकरापारा होते हुए कर्माधाम कर्मा मंदिर प्रांगण, आदर्श सामूहिक विवाह स्थल कृष्णानगर रायपुर पहुंचेंगे। (Sahu Sangh Meeting)

आदर्श विवाह कार्यक्रम प्रदेश और रायपुर शहर के संयुक्त तत्वावधान में 11 बजे से शुरू होंगे। मुख्य अतिथि, अतिविशिष्ट अतिथि,और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सामाजिक वरिष्ठों द्वारा वर वधू को आशीर्वाद दिया जाएगा। आवश्यक बैठक में टहलसिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष, सनद बंटी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, हनुमंत साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, केशव साहू अध्यक्ष रायपुर शहर, नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष शहर, रघुनाथ साहू सभापति, यादराम कार्यकारी अध्यक्ष, उधोप्रसाद महासचिव, योगीराज महासचिव, तोरण लाल कोषाध्यक्ष, पी के साहू प्रवक्ता, परमेश्वर साहू कार्यालय सचिव, तोषण साहू चिकित्सा प्रकोष्ठ, रुखमनी साहू सहित अन्य वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष शहर जिला साहू संघ रायपुर ने दिया। (Sahu Sangh Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!