Google Analytics —— Meta Pixel

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी, फैंस को कहा धन्यवाद

Sushmita Sen : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने एक खुलासे से फैंस को शॉक कर दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया था। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर ने सबको चौंका दिया है। सुष्मिता ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उनके हार्ट अटैक की जानकारी शेयर करते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली में आज QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी होंगे शामिल

Sushmita Sen को हाल ही में आया हार्ट अटैक

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि वह बीते दिनों हार्ट अटैक का शिकार हुई हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं सुष्मिता सेन ने अपनी सेहत का हाल बताते हुए कहा कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। सुष्मिता सेन ने फैंस को बताया कि अभी उनकी तबीयत ठीक है।

सुष्मिता सेन ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए ल‍िखा, “अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी। मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। दिल अब सही सलामत है। और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है।”

Sushmita Sen ने फैंस को कहा धन्यवाद

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा, “बहुत सारे लोग हैं जिन्हें मैं धन्यवाद देना चाहूंगी। जिनकी वजह से मुझे टाइम पर ट्रीटमेंट मिल पाया। उनके तुरंत लिए एक्शन की वजह से मैं ठीक हो पाई। अगली पोस्ट में मैं वो भी बताउंगी। ये पोस्ट मैंने सिर्फ अपने चाहने वालों को अपडेट देने के लिए किया है। और ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि अब मैं ठीक हूं। मैं अपनी जिंदगी खुलकर जीने के लिए तैयार हूं। तहे दिल से आपसे प्यार करती हूं।”

यह भी पढ़ें : जून के अंत में शुरू होगी प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए 15 नो स्टे जोन

फैंस ने जताई चिंता

बता दें, 47 साल की सुष्मिता सेन हमेशा फिट रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की कई तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अचानक हार्ट अटैक की खबर सुनने के बाद उनके फैंस उनके लिए जल्द ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं। वहीं, इंडस्ट्री के लोगों ने भी सुष्मिता सेन को जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी Sushmita Sen

बात करें, सुष्मिता सेन के वक्र फ्रंट की तो आने वाले समय में सुष्मिता सेन अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘आर्या’ के सीजन 3 के शूटिंग में बिजी हैं। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज के दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा सुष्मिता सेन किन्नर श्रीगौरी सावंत पर आधारित बायोपिक ‘ताली’ में भी नजर आएंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!