Google Analytics —— Meta Pixel

10 लाख कीमत की अवैध लकड़ी जब्त, जानवरों के शिकार पर निकले 4 गिरफ्तार

Action of Forest Department: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच वन अमले ने छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से ज्यादा मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की है। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है।  मुख्य वनसंरक्षक मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम और आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से ज्यादा कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम और वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। 

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने की PM मोदी से मुलाकात, जल्द जनगणना कराने की मांग

वहीं बलौदाबाजार वनमंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर जंगलों में निरीक्षण कर अवैध शिकार पर गश्ती टीम के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके तहत 7 मार्च को वन अमले द्वारा लवन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोथाही परिसर के कक्ष क्रमांक 139 के समीप आबादी क्षेत्र में गस्त के दौरान अवैध शिकार किए जाने के संदेह में ग्राम घिरघोल निवासी कृषक विष्णु प्रसाद ध्रुव के खेत में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकार किए गए पशु का खून मिला। स्थल का मौका निरीक्षण किए जाने पर 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग हीरो मोटर सायकल, चीतल का 04 नग पैर व मांस के टुकड़े प्राप्त हुए। (Action of Forest Department)

घटना को अंजाम देने के शक के आधार पर गुरूवार को विष्णु प्रसाद ध्रुव व अन्य से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान घिरघोल निवासी विष्णु प्रसाद ध्रुव वल्द नाथूराम उम्र 46 वर्ष, टेकराम धु्रव वल्द रमेशर ध्रुव उम्र 32 वर्ष, रघुनाथ निषाद वल्द रेवाराम और शोभाराम निषाद वल्द बोनूराम निषाद उम्र 42 वर्ष द्वारा जी.आई तार के माध्यम से 11 KV विद्युत करेंट फेलाकर वन्यप्राणी नर चीतल के शिकार करने का जुर्म स्वीकार किया गया। अभियुक्तों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सुसंगत धाराओं के तहत विधिवत न्यायालयीन कार्रवाई की गई। कार्रवाई में वनक्षेत्रपाल अनिल वर्मा, वनपाल आशुतोष सिंह ठाकुर, जयकिशन यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, वनरक्षक महेश कुमार चेलक, संदीप देवांगन, राजू कुर्रे, गिरीशचंद्र सेन का विशेष योगदान रहा।  (Action of Forest Department)

Back to top button
error: Content is protected !!