Google Analytics —— Meta Pixel

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा एक बार फिर करेगी बड़ी छंटनी, इतने हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Meta Layoffs : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में है। कंपनी आने वाले महीनों में बड़ी छंटनी कर सकती है। मेटा कर्मचारियों को कई राउंड में बाहर का रास्ता दिखा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान फेसबुक पैरेंट कंपनी मेटा फिर बड़ी छंटनी की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें : H3N2 Virus : भारत में तेजी से बढ़ रहा इस वायरस का प्रकोप, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये छंटनी पिछले साल की गई कर्मचारियों की छंटनी के बराबर होगी। यानी कि ​एक बार फिर से 13 फीसदी कर्मचारी फेसबुक से निकाले जाएंगे, जो कई राउंड में होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगली छंटनी अगले हफ्ते ही हो सकती है, जिसमें गैर-इंजीनियरिंग से लेकर कई भूमिका को कम किया जाना शामिल है।

Meta Layoffs : 11 हजार लोगों की जा सकती है नौकरी

पिछले साल फेसबुक की पैरेंट कंपनी ने 13 फीसदी यानी 11 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था। ऐसे में इस साल भी इतने लोगों की नौकरी जाने की उम्मीद है। हालांकि आने वाले समय में कुछ राउंड की छंटनी के स्पष्ट आंकड़ों की जानकारी नहीं है।

इन विभागों से जा सकती है नौकरी

जिन कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना है, वे रियलिटी लैब्स, हार्डवेयर और मेंटिनेंस में काम कर रहे हैं। रिपोर्ट ये बताती है कि छंटनी करके कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को और मजबूत बनाना चाहता है और यह कार्य बिजनेस का एक पोर्ट है।

यह भी पढ़ें : लालू प्रसाद यादव के परिवार के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापे

Meta Layoffs : मार्क जुकरबर्ग ने क्या कहा था

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि साल 2023 एक दक्षता का वर्ष होगा। ऐसे में कंपनी में कुछ परियोजनाओं को बंद करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि कंपनी अपने बिजनेस को मजबूत करना चाहती है, जिस कारण परियोजनाओं को बंद करने पर विचार कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में 3 लाख कर्मचारियों की नौकरी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!