Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने कर्नाटक को दी विकास की सौगात, राहुल गांधी पर साधा निशाना

PM Modi in Karnataka: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद पुनर्विकसित होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन खुशहाल हो, यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, यहां की बहन-बेटियां और सशक्त हो, इसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे राज्य के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है। 

यह भी पढ़ें:- 188 जोड़े 7 फेरे लेकर एक-दूसरे के बने हमसफर, इन्होंने दिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि धारवाड़ की इस धरा पर विकास की एक नई धारा निकल रही है। विकास की ये धारा हुबली-धारवाड़ के साथ ही पूरे कर्नाटक को सींचने का का काम करेगी। धारवाड़ केवल एक गेटवे ही नहीं रहा बल्कि ये कर्नाटक और भारत की जीवंतता का एक प्रतिबिंब बन गया है। इसे कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी के रुप में जाना जाता है। धारवाड़ में IIT का नया कैम्पस कर्नाटक की विकासयात्रा में नया अध्याय लिख रहा है। जितने ज्यादा उत्तम इंस्टीट्यूट होंगे उतने ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा की पहुंच होगी। यही कारण है कि बीते 9 वर्षों में भारत में अच्छे एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की संख्या लगातार बढ़ रही है। (PM Modi in Karnataka)

PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के मामले में आज एक और मील के पत्थर को छू लिया है। अब सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, ये उस सोच का विस्तार है जिसमें हम इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता देते हैं। पहले राजनीतिक लाभ-हानि देखकर ही रेल, रोड प्रोजेक्ट्स की घोषणा होती थी। हम पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान लेकर आए हैं। ताकि जहां-जहां भी देश में जरूरत हो वहां तेज गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बने सके। (PM Modi in Karnataka)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी है। ये मेरा सौभाग्य रहा कि कुछ साल पहले मुझे लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकर्पण का अवसर मिला, लेकिन ये दुर्भाग्य है कि लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने का काम किया गया। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतंत्र की परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती, बावजूद इसके कुछ लोग भारत के लोकतंत्र को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। (PM Modi in Karnataka)

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी राज्य में छठी बार आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने होसपेट-हुबली-टीनाघाट रेलवे लाइन के विद्युतीकरण की शुरुआत की। 530 करोड़ के हुबली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत की। धारवाड़ बहु ग्राम जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी, जिसे 1040 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा। 150 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होने वाली तुप्पारीहल्ला फ्लड डैमेज कंट्रोल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित भी किया। (PM Modi in Karnataka)

Back to top button
error: Content is protected !!